फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   strike is over

विधायक ने करवाई हड़ताल खत्म, मंत्री ने करवाया तोल शुरू

Fri, 29 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 29 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
strike is over
सब्जी मंडी आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया है। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व शहरी विधायक पति सुरेंद्र रेवड़ी ने आढ़तियों को बर्फी खिलाकर हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन


वहीं परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सब्जी मंडी में पहुंचकर तोल शुरू कराया। मंत्री और विधायक ने आढ़तियों को हर संभव मांगों का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पांचवें दिन मंडी में तोल शुरू हुआ। इसके बाद किसानों और लोगों को राहत की सांस मिली। सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी में आढ़तियों की हड़ताल के पांचवें दिन शुक्रवार को पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा और भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी सुबह आढ़तियों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आढ़तियों को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मंडी आढ़तियों ने सौ प्रतिशत समाधान की गारंटी लेने के बाद ही हड़ताल को खत्म किया।

उन्होंने आढ़तियों को बोलकर तोल भी शुरू कराया, लेकिन मंडी में खरीदारी नहीं शुरू हो सकी। वहीं इसके बाद परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार दोपहर के समय मंडी आढ़तियों के बीच पहुंचे।

उन्होंने भी आढ़तियों को मांगों का जल्द समाधान की बात कहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से इस बारे में बात की है।

उन्होंने उनकी मांगों पर सकारात्मक रवैया दिखाया है। उन्होंने मंगलवार को सीएम और कृषि मंत्री से मुुलाकात कराने की बात कही। इसके बाद मंडी में तोल शुरू कराया। इस मौके पर नरेश गुप्ता, पवन, रामनिवास, पवन कुमार शर्मा व सतीश कुमार मौजूद रहे।

12 करोड़ का कारोबार प्रभावित
सब्जी मंडी आढ़तियों ने मांगों को लेकर 25 जनवरी से सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

जहां आढ़तियों ने सरकार पर अनदेखी बरतने व आढ़तियों के साथ प्लाट आवंटन में भेदभाव करने का आरोप लगाया। इसके बाद आढ़तियों का एक दल शहरी व समालखा विधायक के साथ कृषि मंत्री से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।

इसके बाद सांसद अश्वनी चोपड़ा भी सब्जी मंडी में आढ़तियों से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने ने भी मांगों को लेकर आश्वासन दिया, लेकिन आढ़ती अपनी हठता पकड़े रहे और हड़ताल जारी रखी।

सब्जी मंडी में आढ़तियों द्वारा मांगों को लेकर चली पांच दिन हड़ताल के दौरान लगभग 12 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। मंडी आढ़तियों के अनुसार मंडी में रोजाना करीब ढ़ाई करोड़ का कारोबार होता है।

किसानों व दुकानदारों को मिली राहत
मंडी आढ़तियों की चली पांचवें दिन दोपहर के समय खत्म किए जाने पर किसानों व दुकानदारों को राहत प्रदान हुई है। हड़ताल के चलते दुकानदारों को करनाल व अन्य जिलों की मंडियों से सब्जी लाकर बेचनी पड़ रही थी। जिस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। वहीं किसानों को भी अपनी सब्जी बेचने के लिए परेशानी उठानी पड़ी है। हड़ताल खत्म होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।


सौ प्रतिशत गारंटी के बाद खत्म की हड़ताल
एसोसिएशन प्रधान रमेश मलिक ने बताया कि शुक्रवार को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी ने सब्जी मंडी पहुंच आढ़तियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी आढ़तियों ने सौ प्रतिशत गारंटी लेने के बाद ही हड़ताल को खत्म किया है। मांगों को लेकर जल्द ही समाधान की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed