फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strictness on cough syrup: Investigation of two pharmaceutical companies and samples taken from three places

कफ सिरप पर सख्ती : दो दवा कंपनियों की जांच और तीन जगह से लिए नमूने

Thu, 09 Oct 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strictness on cough syrup: Investigation of two pharmaceutical companies and samples taken from three places
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कफ सिरप पर सख्ती बढ़ा दी है। जिला नागरिक अस्पताल के साथ निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर पर बच्चों को कफ सिरप देने पर रोक लगा दी है। मेडिकल स्टोर संचालकों को इसके निर्देश जारी किए हैं। वहीं जिला औषधि अधिकारी ने निदेशालय के अधिकारियों के नेतृत्व में शहर की दो दवा कंपनियों की जांच की। इसके साथ तीन होल सेलर से कफ सिरप के नमूने जांच के लिए भेजे।
जिला औषधि अधिकारी विजय राजे निदेशालय के अधिकारियों के साथ बुधवार सुबह कफ सिरप के लिए इंटेक्स और अन्य दवा कंपनी में पहुंची। यहां कफ सिरप के स्टॉक की जांच की। कंपनी प्रतिनिधियों से जारी हिदायतों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ कफ सिरप के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाई। इसके अलावा तीन थोक विक्रेताओं से कफ सिरप के नमूने लिए गए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा। जिला औषधी अधिकारी विजय राजे ने बताया कि कफ सिरप के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट करीब एक महीने में आएगी। विभाग आगे भी इसकी जांच करेगा और जरूरत अनुसार नमूने भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अस्पताल व मेडिकल स्टोर पर नजर
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल व मेडिकल स्टोर पर नजर रखनी शुरू कर दी है। मेडिकल स्टोर संचालकों को बच्चाें के लिए इसकी बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में कफ सिरप देना बंद कर दी है। बच्चों को दूसरी दवा की सलाह दी गई। वहीं स्टोर में दूसरी दवा भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। निजी अस्पतालों में भी इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि कफ सिरप की बिक्री पर विभाग सख्त है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed