फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strict action was taken to stop copying, imitation was not found

नकल रोकने के लिए बरती सख्ती, नहीं मिला नकलची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Strict action was taken to stop copying, imitation was not found
पानीपत। आर्य स्कूल में आयोजित पेपर देकर वापीस लौटती हुए विद्यार्थी आपस में चर्चा करते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान शनिवार को 12वीं कक्षा का भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। पहले हुए पेपर में नकल के ज्यादा मामले मिलने पर शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को अधिक सख्ती बरती। नकल रोकने के लिए गठित टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस भी परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए प्रयास करती दिखाई दी।
शिक्षा अधिकारियों का दावा है कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर जिन पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं, उन्हें भी नकल रहित परीक्षा करवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। नकल करते पकड़े जाने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसका असर रहा कि शनिवार को नकल का कोई भी केस सामने नहीं आया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर 3 बजे भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के चेहरे पर मिले जुले भाव नजर आए। कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर को मुश्किल तो कई ने पेपर को आसान बताया। कुछ ने कहा कि अच्छी तैयारी की थी, फिर भी कुछ प्रश्न छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उड़नदस्तों ने शनिवार को 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र की परीक्षा में निरीक्षण किया लेकिन शनिवार को नकल का कोई के सामने नहीं आया। सभी केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। - रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed