फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strict action to be taken against negligence in voter revision: ADC

मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Strict action to be taken against negligence in voter revision: ADC
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंकित चौकसे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने सहित सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीसी ने अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथवार तैनात अधिकारियों से सीधा संवाद कर मैपिंग और फार्म वितरण की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पलायन कर चुके मतदाताओं तक भी पहुंचे अधिकारी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कई मतदाता अपने पुराने पते से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जिससे उनसे संपर्क करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। इस पर एडीसी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में दर्ज पते पर जाकर संबंधित परिवारों से संपर्क किया जाए और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आवश्यक फार्म उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभियान को गति देने के लिए नगर परिषद, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय कर्मचारियों का सहयोग लेने पर भी जोर दिया।

समयबद्ध लक्ष्य पूरा करना जरूरी
अंकित चौकसे ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना और अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाना प्रशासन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

बैठक में पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ विरेंद्र कुमार दहिया, सतबीर, कृषि विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुधीर, डीईईओ नीलम कुंडू तथा बीडीपीओ शीतल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed