फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   street, waist, panipat, haryana

छोटा हाथी पहुंचेगा गली-गली, शहर में नहीं दिखेगा कूड़ा

Tue, 13 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 13 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर की तंग गलियों और सड़कों पर अब छोटा हाथी कूड़ा लेने पहुंचेगा। सफाईकर्मी भी इस काम को तत्परता से करेंगे। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कमर कस ली है। नगर निगम ने कूड़ा उठाने को लेकर 10 छोटे हाथी और 75 रिक्शे का वर्क ऑर्डर कर दिया है। इसके अलावा 200 अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगाया गया है। निगम अधिकारियों ने इसके बाद शहर में कहीं पर भी कूड़ा नहीं दिखने का दावा किया है।
विज्ञापन


औद्योगिक नगरी पानीपत के नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद भी हालत नहीं सुधर पाए थे। शहर की गलियों और सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते थे। नगर निगम की बैठकों के अलावा अन्य मंचों पर इसको उठाया जाता था। नगर निगम ने अब इस दिशा में काम तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


200 अतिरिक्त कर्मचारी उतरे
नगर निगम के अंतर्गत शहर में इस वक्त करीब 620 सफाई कर्मी थे। ये सभी कर्मी शहर का पूरा कूड़ा उठा नहीं पाते थे। पार्षद भी अधिकारियों से इसकी कई बार मांग कर चुके थे। नगर निगम अधिकारियों ने 200 अतिरिक्त कर्मियों को सफाई में लगाया है। ये कर्मी सोमवार को शहर की सफाई पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 200 अतिरिक्त सफाईकर्मी नियुक्त कर दिए गए हैं। दस छोटे हाथी और 75 रिक्शा के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। छोटे हाथी और रिक्शा आने के बाद तंग गलियों से भी कूड़ा उठाया जा सकेगा।
सुधीर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed