{"_id":"65c2aed5290dd655290c5df1","slug":"story-of-lord-shri-rams-marriage-narrated-to-the-devotees-panipat-news-c-244-1-sknl1016-113288-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्रद्धालुओं को सुनाया भगवान श्रीराम के विवाह का प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्रद्धालुओं को सुनाया भगवान श्रीराम के विवाह का प्रसंग
Wed, 07 Feb 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य समाज हुडा की ओर से डाबर कॉलोनी के रामलीला मैदान में श्री राम कथा और महायज्ञ में तीसरे दिन राम विवाह संपन्न हुआ। रामकथा का शुभारंभ कर्म यज्ञ से किया गया। बिजनौर से आए कथावाचक पंडित कुलदीप आर्य ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के विवाह का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने राम के जीवन को अनुकरणीय बताते हुए नगर वासियों से निवेदन किया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने वैदिक विधि-विधान द्वारा सभी संस्कारों में श्रेष्ठ संस्कार विवाह संस्कार को चार परिक्रमा और सात वचनों के अनुसार पूर्ण किया। इसी प्रकार हमें भी विवाह की सातों प्रतिज्ञाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने विवाह की सात प्रतिज्ञाओं से लोगों को अवगत कराया जो प्रभु श्रीराम ने देवी सीता से की थी।
रामकथा के आयोजक आर्य समाज हुडा प्रधान एवं जिला परिषद उपप्रधान आर्य सुरेश मालिक ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर राम कथा का आनंद उठाने का अनुरोध किया। इस मौके पर पंडित रामवीर यादव, सचिन शर्मा, बोबी कश्यप, साहब सिंह प्रजापत, सुल्तान देशवाल, फौजी तोमर, नसीब सिंह राणा, राजेंद्र मास्टर, संजना मयंक भारद्वाज, उषा शर्मा मौजूद रहीं।