{"_id":"6907d87e5af66aa2b0052858","slug":"story-and-essay-writing-competition-will-be-held-in-government-schools-today-panipat-news-c-244-1-sknl1016-146480-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरकारी विद्यालयों में आज होगी कहानी और निबंध लेखन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरकारी विद्यालयों में आज होगी कहानी और निबंध लेखन प्रतियोगिता
विज्ञापन
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में सोमवार को विद्यालय स्तर पर निबंध लेखन व कहानी वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिताएं छात्रों में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, उनके बलिदान और शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। ये कार्यक्रम विद्यार्थियों की भाषाई, सांस्कृतिक व रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का माध्यम बनेगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रतियोगिताओं के आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं तीन नवंबर को होगी जबकि खंड स्तर पर चार से पांच नवंबर, जिला स्तर पर छह से नौ नवंबर और राज्य स्तर पर 10 नवंबर को प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता 90 मिनट की होगी और छात्र अपनी सुविधा अनुसार हिंदी, पंजाबी, संस्कृत या अंग्रेजी भाषा में निबंध लिख सकेंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त 30 मिनट व आवश्यक सहायता दी जाएगी। विद्यालयों में यह प्रतियोगिता शिक्षकों की देखरेख में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। शब्द सीमा 500 से 600 शब्द रहेगी। खंड स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक भाषा में चुनी गई एक प्रविष्टि को शामिल किया जाएगा। निबंध लेखन में जिला स्तर पर 88 विद्यार्थी भाग लेंगे।
अलग-अलग स्तर में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के स्तर अलग-अलग होंगे। इसमें प्रतिभागी, चयन प्रक्रिया, मूल्यांकन समिति, विद्यालय स्तर पर होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं संबंधित भाषा के शिक्षकों की समिति, खंड स्तर और प्रत्येक खंड से प्रत्येक भाषा में शीर्ष एक प्रविष्टि का चयन करेगा। कुल चार प्रविष्टियां जिला स्तर को भेजी जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित होगी।
विज्ञापन
10 विषयों पर आधारित होगी निबंध प्रतियोगिता
निबंध प्रतियोगिता के गुरु तेग बहादुर से संबंधित 10 विषय होंगे। प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 100 अंक होंगे जिसमे विषय की समझ और व्याख्या के 25 अंक, सामग्री की प्रासंगिकता एवं मौलिकता के 25 अंक, भाषा व्याकरण एवं अभिव्यक्ति के 25 अंक ओर संरचना, सुसंगति एवं प्रस्तुतिकरण के 25 अंक रहेंगे। विद्यालय स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति सर्वोत्तम निबंधों का चयन करेगी। प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक भाषा में एक श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा।
कहानी वाचन स्पर्धा का यह रहेगा प्रारूप
कहानी वाचन में गुरु तेग बहादुर के जीवन व शिक्षाओं से संबंधित किसी एक कहानी का मौखिक वाचन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को हिंदी, पंजाबी या अंग्रेजी भाषा में कहानी वाचन के लिए पांच से सात मिनट का समय रहेगा। कहानी वाचन के लिए अधिकतम 100 अंक होंगे। इसमें ऐतिहासिक सटीकता व नैतिक संदेश 25 अंक, भाषा की स्पष्टता व उच्चारण 25 अंक, अभिव्यक्ति भाव व आत्मविश्वास 25 अंक और ध्वनि व तथ्यात्मक शुद्धता के 25 अंक होंगे। यह प्रतियोगिता जिला व राज्य स्तर पर होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल 66 विद्यार्थी भाग लेंगे।
वर्जन-
विद्यालय स्तर पर निबंध व कहानी लेखन प्रतियोगिता सोमवार को आयाेजित की जा रही हैं। सभी स्कूल प्राचार्यों को पत्र लिखकर विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं के करवाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों में तैयारी भी शुरू हो गई है ताकि नौंवी से 12वीं कक्षा तक के अधिक से अधिक विद्यार्थी भाग ले सकें।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।