{"_id":"6833781de383467ac303b962","slug":"storm-wreaked-havoc-power-cut-in-many-areas-panipat-news-c-245-1-kht1001-132483-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आंधी ने मचाई तबाही, कई क्षेत्राें में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आंधी ने मचाई तबाही, कई क्षेत्राें में बिजली गुल
विज्ञापन
कैथल। जिलेभर में शनिवार देर रात आई आंधी ने फिर से तबाही मचाई। इस आंधी के बाद तेज बारिश भी हुई। इस कारण कई क्षेत्राें में रातभर बिजली गुल रही। जबकि शहर क्षेत्र में करीब चार घंटे बिजली गुल हुई। बारिश के कारण सीवन में सब्जियों व खरबूजे की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार रात आई बारिश में भी 350 बिजली के खंभे व 200 पेड़ गिरे।
दो दिन पहले भी आंधी आई थी। इससे सैंकड़ों बिजली के खंभे व पेड़ गिरे थे। शनिवार देर रात आई आंधी के बाद भी नुकसान हुआ। अब तक चार बार आई आंधी में 1500 अधिक बिजली के खंभे और करीब 1000 पेड़ गिर चुके हैं।
जिले में कुल 190 एमएम बारिश हुई, जो औसतन 27.14 एमएम रही है। इस दौरान सीवन क्षेत्र में सबसे अधिक 50 एमएम और गुहला क्षेत्र में सबसे कम एक एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार से नौतपा की शुरूआत होनी थी, लेकिन मौसम हुए बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।
विज्ञापन
इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में अलग-अलग जगहों पर मुख्य मार्गों वृक्ष व बिजली के खंभे गिरने के कारण रास्ता भी अवरुद्ध हुआ। इस दौरान चीका, कैथल व सीवन, चीका, पूंडरी और राजौंद क्षेत्र में वृक्ष व बिजली के खंभे गिरने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। -संबंधित खबर पेज 2 पर