फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stopped the child marriage going on in the restaurant

Panipat News: रेस्टोरेंट में चल रहे बाल विवाह को रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Stopped the child marriage going on in the restaurant
पानीपत। फतेहपुरी चौक पर शनिवार को एक रेस्टोरेंट में हो रहे बाल विवाह को महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रुकवा दिया है। यहां लड़की व लड़के की वरमाला की रस्म हो चुकी थी। अभी शादी की रस्म होना बाकी थी। इसी वक्त यहां टीम पहुंच गई। बाल विवाह निषेध अधिकारी ने लड़की व लड़के पक्ष को 15 जुलाई को अपने कार्यालय में तलब किया है। इनको लड़की व लड़के की आयु प्रमाणपत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुरी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में बाल विवाह चल रहा है। वह तहसील कैंप थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची। यहां जय माला की रस्म हो चुकी थी। दोनों पक्ष शादी में बना खाना खा रहे थे। इसके बाद शादी एक मंदिर में कराई जानी थी। उन्होंने यहां लड़की के कागजात जांचे तो वह 17 साल आठ माह की मिली। लड़के की आयु करीबन 24 साल मिली है। लड़की दुर्गा कॉलोनी व लड़का काबड़ी रोड क्षेत्र का रहने वाला है। वह पेशे से मजदूर है। फिलहाल लड़की की सुरक्षा को देखते हुए उसे सीसीआई भेज दिया गया है। लड़की के पूरे कागजात देखने के बाद ही उसे परिवार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed