फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stoned the shop after being refused clothes on credit.

Panipat News: कपड़े उधार नहीं मिलने पर किया दुकान पर पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Stoned the shop after being refused clothes on credit.
रहेजा गारमेंट्स पर टूटा पड़ा शीशा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बापौली। बापौली के मुख्य अड्डे पर स्थित रहेजा गारमेंट्स की दुकान पर उधार कपड़े देने से मना करने पर पथराव कर दिया। साथ ही दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार तरुण रहेजा ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे तीन व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर दुकान पर आए। उन्होंने करीब चार हजार रुपये के कपड़े पसंद किए, लेकिन बाद में पैसे देने से इन्कार कर दिया। उस समय तरुण किसी काम से पानीपत गए हुए थे। दुकान पर मौजूद सेल्समैन ने उधार सामान देने से मना किया तो आरोपियों ने फोन पर तरुण से बात की। आरोप है कि बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने और उनके परिवार को गांव में नहीं रहने देने की धमकी दी। तरुण के अनुसार, कुछ समय बाद तीन-चार व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर दोबारा दुकान पर पहुंचे और ईंट-पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। थाना बापौली प्रभारी फतेह सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed