{"_id":"694307b8714b7bf9de0e2b1f","slug":"stolen-activa-parked-in-ruins-on-the-highway-for-two-years-police-kept-searching-for-it-panipat-news-c-244-1-pnp1012-149005-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो साल तक हाईवे किनारे खंडहर में खड़ी रही चोरी की एक्टिवा, पुलिस करती रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो साल तक हाईवे किनारे खंडहर में खड़ी रही चोरी की एक्टिवा, पुलिस करती रही तलाश
Thu, 18 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थाना पुलिस टीम ने वाहन चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया है। शराब के नशे के आदी ने दो साल पहले एक्टिवा चोरी की और जीटी रोड किनारे हरिद्वार बाइपास के पास खंडहर में छुपाकर खड़ी कर दी। इसके बाद न तो आरोपी ने एक्टिवा वहां से निकाली और न ही पुलिस बरामद कर पाई। मंगलवार शाम को पुलिस ने जब आरोपी अनिल उर्फ बंटी को सेक्टर-25 ट्रक यूनियन के पास से गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में यह खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक्टिवा और दो मोटरसाइकिल खंडहर से बरामद की। पुलिस का खुलासा कि एवीटी सेल की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहा है।
एंटी व्हीकल थेप्ट सेल प्रभारी राकेश ने बताया कि मंगलवार शाम को टीम सेक्टर-25 में गश्त कर रही थी। उसी समय सूचना मिली थी कि सेक्टर-25 स्थित ट्रक यूनियन में संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। टीम ने तुरंत ही मौके पर दबिश देकर आरोपी अनिल उर्फ बंटी निवासी विद्यानंद कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। लत पूरी करने के लिए वह वाहन चोरी करता है। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने नवंबर 2023 में तहसील कैंप में योगेश के घर के घर के बाहर से एक्टिवा चोरी की थी। जिसकी प्राथमिकी थाना तहसील कैंप में दर्ज की गई थी। वहीं, छह दिसंबर को देवी मंदिर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी की थी। इस मामले में रामायणी चौक निवासी तिलकराज ने तहसील कैंप थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। 30 नवंबर को रमेश नगर की गली में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता है। एक्टिवा और मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद वह हरिद्वार बाइपास के पास जीटी रोड किनारे एक खंडहर में छुपा देता है। जहां से पुलिस ने तीनों वाहनों को बरामद कर लिया।बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।