फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Step sister and mother beaten for taking possession of the house

Panipat News: मकान पर कब्जे के लिए सौतेली बहन व मां को पीटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Step sister and mother beaten for taking possession of the house
पानीपत। सैनी कॉलोनी में सौतेली बहनों का मकान पर अपने हक को लेकर विवाद चल रहा है। अब एक ने अपने भाई, पति व ममेरे भाई साथ मिलकर सौतेली बहन व मां की पिटाई कर दी। इस मारपीट में सौतेली मां का कुल्हा टूट गया। उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। युवती ने अपनी सौतेली बहन, उसके पति, सौतेले भाई व उसके ममेरे भाई के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी शीलु ने बताया कि उसके पिता हरपाल ने दो शादियां की थी। उसकी मां चमेली है। उसकी सौतेली मां धर्मी है। धर्मी की बेटी उषा, बेटा अंकुर है। यह मकान के ऊपर वाले फ्लोर में रहते हैं। वह नीचे रहते हैं। यह पूरे मकान पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। आए दिन उसके साथ लड़ाई करते हैं। उनको घर से निकलने की धमकी देते हैं। वह एक प्राइवेट नौकरी कर अपना घर चलाती है। पांच जुलाई को वह अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी वक्त उसकी सौतेली बहन उषा, उसका पति राजपाल, भाई अंकुश व अंकुश के मामा का बेटा सचिन नीचे आए और उनको धक्के मारने लगे। उनको घर में नहीं घुसने दिया। उसके साथ मारपीट की और कहा कि यह पूरा मकान उनका है। लोगों ने बीच बचाव कराया। उसने अपनी मां चमेली को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed