फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Statement of the woman accused of harassing Kaif and Savage recorded

Panipat News: कैफ व सावेज को प्रताड़ित करने की आरोपी महिला के बयान दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Statement of the woman accused of harassing Kaif and Savage recorded
पानीपत। धमीजा कॉलोनी के चचेरे भाई कैफ व सावेज की आत्महत्या के मामले की एसआईटी जांच कर रही है। इस मामले की जांच डीएसपी जसवंत सिंह को सौंपी गई है। वह पुलिस पर दोनों भाइयों को प्रताड़ित करने के लगे आरोपों की जांच भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस में तैनात पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। बुधवार को इस मामले की आरोपी महिला के सेक्टर 13-17 पुलिस थाना में बयान दर्ज किए गए हैं। अपने बयानों में महिला ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। महिला ने दिए अपने बयानों में कहा है कि जो उसके साथ घटना हुई थी। उसने वो ही शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

विदित है कि धमीजा कॉलोनी निवासी कैफ व सावेज ने रविवार को देवीलाल पार्क में जहर निगल लिया था। दोनों युवकों की मौत हो गई थी। दोनों चचेरे भाई थी। दम तोड़ने से पहले कैफ की आपबीती बताते हुए कि एक वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसमें कैफ बता रहा था कि उन्होंने महिला व पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर निगला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस महिला ने उसको बीच बाजार थप्पड़ मारा और तीन चार युवकों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। फिर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस वालों ने भी उनके साथ मारपीट की।
उनसे माफी मंगवाई गई। इसके बाद भी उनको लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से परेशान होकर उन्होंने जहर निगला है। कैफ के चाचा आजम ने पुलिस को महिला, अन्य युवकों व पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी थी। इस शिकायत पर एसपी लोकेंद्र सिंह ने एक एसआईटी का गठन किया था। जो मामले की जांच कर रही है।


वर्जन

सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि महिला के बुधवार को बयान दर्ज किए गए हैं। महिला ने आरोपों को निराधार बताया है। महिला का कहना है कि उसे पुलिस थाना में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद उन्होंने दो दिन का समय लिया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed