फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stainless steel benches to be installed in city parks and public spaces; Municipal Corporation to spend 80.42 lakh.

Panipat News: शहर के पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी स्टेनलेस स्टील की बेंचें, नगर निगम खर्च करेगा 80.42 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Stainless steel benches to be installed in city parks and public spaces; Municipal Corporation to spend 80.42 lakh.
-आवंटन के बाद 240 दिनों के भीतर पूरा करना होगा कार्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर के सुंदरीकरण और आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से नगर निगम पानीपत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और विभिन्न वार्डों में उच्च गुणवत्ता वाली स्टेनलेस स्टील (एसएस) की नई बेंचें लगाने का फैसला लिया है। इन पर करीब 80.42 लाख रुपये की अनुमानित बजट राशि तय की है।
जारी टेंडर दस्तावेज के अनुसार, यह प्रक्रिया ओपन टेंडर प्रणाली के तहत पूरी की जा रही है। जिसमें दो कवर (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) शामिल हैं। टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत आठ अक्तूबर से हुई थी। एजेंसियों व ठेकेदारों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर रही।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में दोपहर बाद टेंडर खोला गया। परियोजना की शर्तों के तहत आवेदकों के लिए 3,500 रुपये टेंडर व प्रोसेसिंग फीस तथा 1.61 लाख रुपये बयाना राशि तय की गई है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। कार्य का ठेका आवंटित होने के बाद संबंधित एजेंसी को 240 दिनों (लगभग 8 महीने) के भीतर शहर में निर्धारित स्थानों पर बेंचें लगाने का कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों ने हाउस की बैठक में रखी थी मांग
स्थानीय लोग पार्षदों से बेंच रखने की मांग कर रहे थे। इनमें खासकर सार्वजनिक स्थान और पार्कों में बेंच रखने की मांग थी। पार्षदों ने हाउस की बैठक में इस मांग को रखा था। हाउस ने इसे मंजूरी दे दी थी। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि वार्डों में सार्वजनिक स्थानों व पार्कों में स्टील के बेंच की जरूरत थी। इनकी लाइफ भी अधिक होती है।


नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी गोपाल कलावत ने बताया कि इस योजना के धरातल पर उतरने से पार्कों, मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर आने-जाने वाले राहगीरों तथा वरिष्ठ नागरिकों को बैठने की सुगम और आधुनिक सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed