फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Srijan Steals the Spotlight on the Ramp at Synergic-2026; Fashion and Interior Designing Captivate the Audience.

Panipat News: सिनर्जिक-2026 में रैंप पर सृजन का जलवा, फैशन व इंटीरियर डिजाइनिंग ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Srijan Steals the Spotlight on the Ramp at Synergic-2026; Fashion and Interior Designing Captivate the Audience.
आर्य पीजी कॉलेज में फैशन शो में प्रदर्शन करती छात्राएं। संवाद - फोटो : samvad
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के बीवाॅक टेक्सटाइल व फैशन डिजाइनिंग और होम साइंस विभाग की ओर से सिनर्जिक-2026 फैशन शो और प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। ओपी शिंगला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में फैशन, सृजनात्मकता और तकनीकी कौशल का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। फैशन शो का विषय सतत फैशन और भारतीय हस्तशिल्प का पुनरुत्थान रहा। इसमें 24 राउंड में विद्यार्थियों ने अपने डिजाइन प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में वेस्ट मटेरियल से बने सजावटी सामान, हैंडबैग, आभूषण और होम डेकोर आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र शिंगला रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने की। विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष टिक्कू ने अतिथियों का स्वागत किया। वीरेंद्र शिंगला ने कहा कि उनके डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। उन्होंने विशेष रूप से कचरे से तैयार परिधान, हस्तनिर्मित वस्त्र और ऑर्गेनिक रंगों के उपयोग को सराहा। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि सिनर्जिक विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में युवाओं के सपनों की उड़ान बताया। साथ ही बीवॉक कोर्स की उपयोगिता और इसके सफल परिणामों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अनुभा गुप्ता, कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. गीतांजलि साहनी, डॉ. मीनल तालस, प्राध्यापक विवेक गुप्ता, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. नीलू खालसा, प्राध्यापक माणिक गुप्ता, डॉ. अंकुर मित्तल, डॉ. वर्षा, सोनम, यशिका, नेहा, अलका, कोमल व भारती मौजूद रही।

आर्य पीजी कॉलेज में फैशन शो में प्रदर्शन करती छात्राएं। संवाद

आर्य पीजी कॉलेज में फैशन शो में प्रदर्शन करती छात्राएं। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed