फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sri Krishna Kunti dialogue narrated to the devotees

Panipat News: श्रद्धालुओं को सुनाया श्रीकृष्ण कुंती संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Kunti dialogue narrated to the devotees
कथा सुनाते अतुल कृष्ण शास्त्री। स्रोत : ट्रस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सनौली रोड स्थित श्री सिद्ध बाबा कांशीगिरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को दूसरा दिन रहा। कथा व्यास वृंदावन धाम से अतुल कृष्ण शास्त्री रहे। उन्होंने शुकदेव द्वारा श्रीकृष्ण कुंती संवाद और भीष्म स्तुति सुनाई। कथा शाम चार से सात बजे तक चली। मंच संचालन वेद बांगा ने किया।
चेयरमैन सचिन चुघ ने बताया कि कथा का आयोजन श्री राधावल्लभ सत्संग परिवार एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा 8 से 14 अगस्त तक चलेगी। कथा के दूसरे दिन शुकदेव ने श्री कृष्ण कुंती संवाद और भीष्म स्तुति सुनाई। श्री वृंदावन धाम की रज की महिमा, यमुना की महिमा व वहां की लता पता की महिमा भी बताई गई। अतुल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि वृंदावन कहना और जाना बहुत आसान है। पर वृंदावन को अपने हृदय में बसाना कोई मजाक नहीं है।
विज्ञापन

श्री राधा रानी के चरण गुलाब की पंखुड़ियों से भी कोमल हैं और श्री वृंदावन की रज के कण कण पर प्रिया लाल के चरण चिह्न अंकित हैं। कथा सुनने के लिए आस-पास से सैकड़ों लोग पहुंचे। कथा समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गुलशन बरेजा, प्रधान हरीश खुराना, सचिव मोहित आहूजा, संयोजक रवि आहुजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed