फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sports equipment will be purchased in 412 schools of the district

Panipat News: जिले के 412 स्कूलों में खरीदी जाएगी खेल सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sports equipment will be purchased in 412 schools of the district
पानीपत। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल सामग्री खरीदी जाएगी। विद्यालयों में खेलों के लिए संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिले के 412 विद्यालयों को 46.90 लाख रुपये की राशि आवंटित की जाएगी। चालू सत्र समाप्त होने पर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के 14219 राजकीय विद्यालयों में खेलों का सामान खरीदने के लिए आनन-फानन में 14.78 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

यह बजट शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए जारी किया है जबकि नया शिक्षा सत्र 2025-26 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। हैरानी की बात यह है कि इस राशि को 31 मार्च से पहले खर्च किया जाना है, जबकि अभी तक इसके लिए जिले को बजट की राशि नहीं मिली है। वहीं चालू शैक्षणिक सत्र के समाप्त होने में महज 10 दिन का समय शेष है। ऐसे में स्कूल मुखिया भी असमंजस में हैं कि इतने कम समय में कैसे यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन




जिला परियोजना समन्वयक (एपीसी) कुलभूषण जैन ने बताया कि स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश के 14219 राजकीय विद्यालयों के लिए 14 करोड़ 78 लाख 95 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। इसमें जिले के 412 स्कूलों के लिए 46.90 लाख रुपये की राशि भी शामिल है। इस राशि को खर्च करने के लिए सभी स्कूलों में छह सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों को अवगत करा दिया गया है। सभी स्कूलों को जल्द समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राशि मिलते ही खेल सामग्री खरीद की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के लिए सभी स्कूलों में छह सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। जिसमें एसएमसी अध्यक्ष को चेयरमैन, स्कूल मुखिया को सदस्य सचिव, सरपंच व एसएमसी सदस्य को समिति सदस्य, एईओ (स्पोर्ट्स), डीपीई व पीटीआई को तकनीकी सदस्य नियुक्त किया जाएगा। यह समिति स्कूलों की जरूरत के हिसाब से खेल सामग्री की सूची तैयार करेगी और राशि मिलने पर सामान खरीदेगी। इसके साथ ही समिति को खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र मुख्यालय को देना होगा।





बॉक्स



जिलावार राजकीय विद्यालयों को मिलने वाला बजट
जिला विद्यालय बजट
अंबाला 764 74.85 लाख
कुरुक्षेत्र 771 69.30 लाख
करनाल 768 77.80 लाख
कैथल 587 62.40 लाख
पानीपत 412 46.90 लाख
पंचकुला 415 37.20 लाख
यमुनानगर 917 77.75 लाख


वर्जन-
- राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से 46.90 लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी। सभी स्कूलों में गठित छह सदस्यीय समिति खेल सामग्री खरीदेगी। समिति को खर्च राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र भी देना होगा। सभी स्कूलों को अवगत करा दिया है। बजट जारी होते ही राशि स्कूलों में भेज दी जाएगी।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed