फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sports department sent proposal for 44 nurseries, hope to get it soon

Panipat News: खेल विभाग ने 44 नर्सरियों का भेजा प्रस्ताव, जल्द मिलने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Sports department sent proposal for 44 nurseries, hope to get it soon
पानीपत। खेल विभाग ने जिला में 44 खेल नर्सरियों का प्रस्ताव निदेशालय भेजा है। इनकी जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान नियमानुसार डाइट का खर्च मिलेगा। इसको लेकर अब खेल विभाग के अधिकारी निदेशालय स्तर पर मंथन कर रहे हैं। जिले में 20 खेल नर्सरियों को शुरू किया जाना है। अब देखना है कि इनमें से किस गांव को खेल नर्सरी मिलती है।
विज्ञापन

खेल विभाग हर साल अप्रैल महीने में खेल नर्सरी शुरू करता है। इस बार 20 नर्सरी शुरू की जानी है। गांवों में खेल नर्सरी शुरू करने के 103 आवेदन मिले हैं। खेल विभाग ने जिला स्तर पर इनकी छंटनी की और 44 खेल नर्सरी की सूची तैयार की। इनका प्रस्ताव बनाकर खेल निदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन


खेल विभाग ने एक जनवरी से 31 मार्च तक खेल नर्सरी को बंद कर दिया था। इनको एक अप्रैल को शुरू किया जाना था। खिलाड़ियों ने एक अप्रैल को नर्सरियों में अभ्यास शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों को खेल विभाग की अनुमति के बाद हर रोज मिलने वाली राइट का इंतजार है। ताइक्वांडो खिलाड़ी पूजा ने बताया कि वह हर रोज अभ्यास कर रही है। वह अपने अभ्यास पर पहले दिन से ही ध्यान दे रही है। इसराना में कुश्ती कोच अनुज जागलान ने बताया कि नर्सरी में खिलाड़ियों का अभ्यास कराया जा रहा है। खिलाड़ियाें को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

जिला में 44 नर्सरियों का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेजा गया है। इनको अनुमति मिलते ही चालू करा दिया जाएगा। जिला में 22 खेल नर्सरी शुरू की जानी हैं। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
सतेंद्र कुमार, डीएसओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed