फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Special programs will be held on Geeta Mahotsav from 29th

Panipat News: गीता महोत्सव पर 29 से होंगे विशेष कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Special programs will be held on Geeta Mahotsav from 29th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम 29 नवंबर से एक दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक 29 नवंबर को हवन के साथ की जाएगी और एक दिसंबर को दीपोत्सव के साथ इसका समापन किया जाएगा। शहर के आध्यत्मिक और प्रमुख स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने डीसी और संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस पर कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी में प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल और महानिदेशक केएम पांडुरंग ने भी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके बाद जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि इस बार गीता महोत्सव 29 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 28 नवंबर को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए। ये स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय में होंगे। स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। धार्मिक ग्रंथ गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता भी कराई जाएंगी। गीता महोत्सव में विभागों और सामाजिक संगठन प्रदर्शनी भी लगाएंगें। इस मौके पर एसडीएम इसराना नवदीप नैन, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश वत्स, डीईओ राकेश बुरा व डीआईपीआरओ डाॅ. सुनील बसताड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed