फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Special Postal Stamp to be issued in the name of Olympic gold medalist Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा को सम्मान: देश में पहली बार पानीपत में लाल से सुनहरा हुआ लेटर बॉक्स, विशेष डाक टिकट भी होगा जारी

Fri, 13 Aug 2021 03:16 AM IST
ajay kumar नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 03:16 AM IST
सार

नीरज चोपड़ा के घर पर इस समय बोरों में भरकर चिट्ठियां पड़ी हुईं हैं। कुछ चिट्ठियों में लोगों ने नीरज को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने की बधाई दी है। वहीं कुछ चिट्ठियों में नीरज चोपड़ा से मुलाकात करने की गुजारिश की गई है। 

विज्ञापन
Special Postal Stamp to be issued in the name of Olympic gold medalist Neeraj Chopra
नीरज चोपड़ा के नाम से जारी होगा विशेष डाक टिकट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के नाम पर डाक विभाग विशेष डाक टिकट जारी करने जा रहा है। नीरज के घर आने पर उन्हें यह डाक टिकट विशेष तौर पर भेंट की जाएगी। नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के सम्मान में पानीपत मुख्य डाकघर का लेटर बॉक्स सुनहरा कर दिया गया है। साथ ही उस पर लिखकर बताया गया कि लेटर बॉक्स का रंग क्यों बदला गया है। नीरज के गोल्ड जीतने के सम्मान में यह रंग बदला गया है। देशभर का यह पहला डाकघर है, जहां पर लेटर बॉक्स का लाल रंग की जगह सुनहरा कर दिया गया है। गुरुवार को एसएसपीओ रंजीत सिंह ने इस विशेष लेटर बॉक्स का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


हरियाणा परिमंडल मुख्य पोस्टमास्टर जनरल रंजू प्रसाद ने बताया कि देश को स्वर्ण पदक देने पर नीरज चोपड़ा को डाक टिकट का तोहफा दिया जाएगा। नीरज ने देश का नाम रोशन किया। डाक विभाग का टिकट जारी करने का मकसद अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाए। नीरज का डाक टिकट सभी डाक घरों में उपलब्ध होगा। उन्हीं का डाक टिकट लगाकर लोग नीरज को बधाई दे सकेंगे। 
विज्ञापन


वहीं नीरज चोपड़ा के घर पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक से रोज चिट्ठियां आ रहीं हैं। नीरज के घर पर इतनी जारी चिट्ठी पहुंचने के बाद से उनके परिवार वाले भी हैरान हैं। नीरज चोपड़ा को बधाई देने के लिए रोज तीन से चार हजार चिट्ठी आ रहीं हैं। डाक विभाग के एसएसपीओ अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि पूरे हरियाणा में अभी तक सबसे ज्यादा नीरज के चाहने वाले देखे गए हैं। नीरज के स्वर्ण पदक जीतने के पहले दिन ही देश के अलग-अलग कोने से लोगों ने चिट्ठी नीरज चोपड़ा को भेजीं और यह सिलसिला जारी है। डाक विभाग सारी चिट्ठियों को नीरज के घर पहुंचा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पते के नाम पर सिर्फ नीरज चोपड़ा ही लिखा फिर भी पहुंचीं चिट्ठियां 
नीरज चोपड़ा को बधाई संदेश भेजने वालों को उनके घर का पता नहीं मालूम है। कुछ चिट्ठियां तो ऐसी हैं, जिसमें सिर्फ नीरज चोपड़ा लिखा है। डाक विभाग इन चिट्ठियों को नीरज के पास भेजने में कामयाब रहा है। सबसे ज्यादा चिट्ठी हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से आ रही हैं। वहीं कर्नाटक और महाराष्ट्र से भी चिट्ठियों की संख्या अधिक है। पूरे देश से चिट्ठियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed