फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Special contribution of the people of Panipat and the state for the protection of religion and country: Badoli

धर्म और देश की रक्षा के लिए पानीपत और प्रदेश के लोगों का विशेष योगदान : बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Special contribution of the people of Panipat and the state for the protection of religion and country: Badoli
पानीपत। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि धर्म और देश की रक्षा के लिए पानीपत सहित प्रदेश के लोगों ने हर समय विशेष योगदान दिया है। इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को विश्व पटल पर लगातार मजबूत बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को सुलझाने में भारत भागीदारी निभाने लगा है। इससे पूर्व दूसरे देशों में एयरपोर्ट ही भारतीयों की तलाशी शुरू हो जाती थी।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात बुधवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े सिवाह गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वे यहां भाजपा के पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महिपाल ढांडा के समर्थन में पहुंचे थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई। ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता कादियान ने सबका स्वागत किया और आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान रणदीप कादियान ने सबका आभार जताया। मोहन लाल बड़ौली ने पानीपत ग्रामीण से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप, सतीश शर्मा और रमेश सिंगला काे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बड़ौली ने कहा कि सिवाह गांव धार्मिक व ऐतिहासिक गांव है। इसके साथ स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों व शहीदों का भी गांव है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। अब प्रदेश की बारी है। लोगों को आगे आकर भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर विकास कार्यों को तेज करना है। भाजपा बिना खर्ची पर्ची के युवाओं को नौकरी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed