{"_id":"5797afa84f1c1b012021e1ca","slug":"sp-panipat-request-constable-aasaram-case-threat-complaint-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एसपी साहब मुझे शराबी गनमैन ही क्यों दिए जाते हैं, मुझे नहीं चाहिए ऐसी सुरक्षा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एसपी साहब मुझे शराबी गनमैन ही क्यों दिए जाते हैं, मुझे नहीं चाहिए ऐसी सुरक्षा’
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। एसपी साहब मुझे शराबी गनमैन क्यों दिए जाते है। अब बार भी जो मुझे सुरक्षा के मद्देनजर गन मैन दिए गए है। वह शराब पीकर हंगामा करते है। डयूटी से नदारद रहते है। इससे पहले भी जो मुझे गनमैन दिए गए वह नशा करते मुझे ऐसी सुरक्षा नहीं चाहिए। कृपा मेरी सुरक्षा हटा लो।
यह शब्द आसाराम बापू और नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला ने एसपी को लिखे पत्र में कहे है। महेंद्र चावला ने एसपी राजेश दुग्गल को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा हटाने की मांग की है।
आसाराम बापू और नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला ने एसपी राजेश दुग्गल को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा हटाने की मांग की है।
एसपी को लिखे पत्र में महेंद्र चावला ने कहा कि उनकी सुरक्षा में तीन पुलिस कर्मी लगाए गए है। तीनों ही शराब पीते है और नशे में हंगामा भी करते हैं। कई बार ये गनमैन अपनी ड्यूटी से भी गायब रहते हैं। वह सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मियों की हरकतों से परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी पुलिस प्रशासन ने पुलिस कर्मी उनहें सुरक्षा देने के लिए दिए थे, वे नशा करते थे। सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही के कारण उन पर 13 मई 2015 को जानलेवा हमला हो चुका है। महेंद्र चावला ने एसपी से सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग की है।
इस बारे में एसपी दुग्गल ने महेंद्र चावला को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। ड्यूटी पर शराब पीने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।