{"_id":"666e2337b7a33eabfd063c44","slug":"sp-inspected-police-station-fort-and-chandni-bagh-panipat-news-c-244-1-pnp1004-119677-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसपी ने किया थाना किला और चांदनी बाग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसपी ने किया थाना किला और चांदनी बाग का निरीक्षण
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शनिवार को थाना किला और थाना चांदनी बाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरिक, मैस व मालखाना का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद क्राइम कंट्रोल के संबंध में जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं की थाना में क्राइम बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, स्टेनो राजबीर व थाना में तैनात अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक लंबित न रखें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संंपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाएं। महिला विरुद्ध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं।