फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sonipat's Devansh won the gold medal in the Under-14 category.

Panipat News: अंडर-14 में सोनीपत के देवांश ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sonipat's Devansh won the gold medal in the Under-14 category.
सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजेताओं को पुरस्कृत करते चेयरपर्सन वसुंधरा नाथ। स्रोत
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जाटल रोड स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के चौथे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
विजेता खिलाड़ियों को स्कूल की चेयरपर्सन वसुंधरा नाथ ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। शिक्षा बौद्धिक क्षमता विकसित करती है, जबकि खेल अनुशासन, टीम भावना, धैर्य और मानसिक दृढ़ता सिखाते हैं। ताइक्वांडो शारीरिक फिटनेस के साथ आत्मरक्षा का आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

अंडर-14 बालक (-18 किग्रा)
हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत के देवांश पांडे ने स्वर्ण और प्रूडेंस इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल के श्रियान जैन टीएस ने रजत पदक जीता।

अंडर-14 बालिका (18-20 किग्रा)
राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी की दिव्यांशी सैनी ने स्वर्ण और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ की सान्वी ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-17 बालक (45-48 किग्रा)
शिक्षांतरण हाई स्कूल, दिल्ली के ऋतिक सिंह ने स्वर्ण और रेडिएंट पब्लिक स्कूल, सहारनपुर के अभिनव ने रजत पदक जीता।

अंडर-17 बालिका (44-46 किग्रा)
जीटो दिल्ली पब्लिक स्कूल की किंजल सोनावणे ने स्वर्ण और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, अजमेर की छवि राठी ने रजत पदक प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक (51-55 किग्रा)
कार्पे डिएम इंटरनेशनल स्कूल के करम सल्ह ने स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-19 बालिका (52-55 किग्रा)
सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हर्षिता सिंह ने स्वर्ण और दून इंटरनेशनल स्कूल की ओनी भट्ट ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-19 बालिका (46-49 किग्रा)
डॉन बॉस्को स्कूल, असम की सिनायती बसुमतारी ने स्वर्ण और सेंट एंसल्म्स स्कूल की संस्कृति जैमन ने रजत पदक जीता।

सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजेताओं को पुरस्कृत करते चेयरपर्सन वसुंधरा नाथ। स्रोत

सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजेताओं को पुरस्कृत करते चेयरपर्सन वसुंधरा नाथ। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed