फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sonipat man who came to see Kanwar died due to collision with cruiser

Panipat News: कांवड़ देखने आए सोनीपत के व्यक्ति की क्रूजर की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sonipat man who came to see Kanwar died due to collision with cruiser
बापौली। हरिद्वार से डाक कांवड़ ला रहे गांव के लोगों को सनौली बॉर्डर पर देखने आ रहे बाइक सवार सोनीपत के दुभेटा गांव के एक व्यक्ति की क्रूजर की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा तामशाबाद टोल टैक्स के पास हुआ। सनौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुभेटा निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के सोमपाल सहित 17-18 अन्य लोगों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर वापस जा रहा था। शनिवार को करीब 2:30 बजे यमुना बॉर्डर से करीब अपने डाक सहित पहुंचे तो उनके गांव से भी कई लोग यमुना बॉर्डर पर डाक कांवड़ देखने आए थे। कुछ लोग कैंटर में ऊपर बैठकर डाक कांवड़ लेकर साथ चल रहे थे। वह कैंटर के आगे ऊपर बैठा था। उन्होंने तामशाबाद टोल टैक्स को क्रॉस किया था। उसका चाचा जितेंद्र मोटरसाइकिल पर यमुना बॉर्डर की ओर से जा रहा था। वह उसकी आवाज सुनकर अपनी बाइक को वापस मोड़ने लगा तो सनौली की तरफ से आ रहे एक क्रूजर ने उसके चाचा की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद क्रूजर चालक फरार हो गया। वह जितेंद्र के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सनौली थाना प्रभारी महाबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने अमन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी क्रूजर चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed