Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sonia of Vidyanand Colony is shaping her future in handball

Panipat News: हैंडबॉल में भविष्य संवार रहीं विद्यानंद कॉलोनी की सोनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sonia of Vidyanand Colony is shaping her future in handball
सोनिया। स्वयं
- अब तक जिला स्तर पर चार, राज्य स्तर पर एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी की 18 वर्षीय सोनिया हैंडबॉल में जिला और प्रदेश स्तर पर बेहतर पहचान बना रही है। साधारण परिवार की सोनिया ने हैंडबॉल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं वे न सिर्फ परिवार के लिए गर्व का विषय हैं बल्कि वह अपना भविष्य भी संवार रही हैं।
सोनिया ने अब तक जिला स्तर पर चार, राज्य स्तर पर एक स्वर्ण और एक रजत पदक तथा राष्ट्रीय स्तर पर एक रजत पदक जीते हैं। मैदान में उनका प्रदर्शन उनकी निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। हाल में गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा ओलिंपिक में भी रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


सोनिया के पिता शेर सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं जबकि मां पूजा गृहिणी हैं। आर्थिक परिस्थितियां सशक्त न होने के बावजूद परिवार ने हमेशा सोनिया को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। फिलहाल सोनिया उग्राखेड़ी गांव के सरकारी स्कूल से 12वीं में पढ़ाई कर रही हैं। वह रोजाना समय निकालकर अभ्यास करती हैं। सोनिया दो वर्षों से कोच शीतल के मार्गदर्शन में हैंडबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। शीतल बताती हैं कि सोनिया मेहनती, अनुशासित खिलाड़ी है। आने वाले समय में वह प्रदेश ही नहीं देश का भी नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय टीम में खेलने का सपना

सोनिया ने बताया कि हैंडबॉल उनके लिए केवल खेल नहीं बल्कि सपना है, जिसे वह हर हाल में पूरा करना चाहती हैं। वह आगे चलकर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का तिरंगा लहराने का सपना देखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed