फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Song festival begins, story of Uttanapada and Dhruva narrated

Panipat News: सांग महोत्सव शुरू, उत्तानपाद और ध्रुव का सुनाया किस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Song festival begins, story of Uttanapada and Dhruva narrated
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय सांग महोत्सव का शुक्रवार को एसडी पीजी कॉलेज में शानदार आगाज हुआ। पहले दिन सांगी वेद प्रकाश अत्री ने उत्तानपाद और ध्रुव सांग का मंचन किया। कलाकारों ने सांग के माध्यम समाज की वर्तमान स्थिति को प्रकट किया। हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल और दादा लक्ष्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सांग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सांगी वेद प्रकाश अत्री ने उत्तानपाद सांग सुनाया। सांग के माध्यम से बताया कि मनु और शतरूपा के दो पुत्र प्रियवत और उत्तानपाद थे। उत्तानपाद की सुनीति और सुरुचि नामक दो पत्नी थी। राजा उत्तानपाद को सुनीति से ध्रुव और सुरुचि से उत्तम नाम के दो पुत्र हुए। सुनीति बड़ी रानी थी परंतु उत्तानपाद का प्रेम सुरुचि के प्रति अधिक था। सुनीति का पुत्र ध्रुव अपने पिता की गोद में बैठा खेल रहा था । इतने में सुरुचि वहां आई और ध्रुव को उत्तानपाद की गोद में देख उसका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने झपट कर बालक ध्रुव को राजा की गोद से खींच लिया और अपने पुत्र उत्तम को उसकी गोद में बैठा दिया। ध्रुव को अपनी सौतेली मां के व्यवहार पर गुस्सा आया। वह भागते हुए अपनी मां सुनीति के पास आया तथा सारी बात बताई। सुनीति ने कहा कि तुम्हारे पिता हमसे दूर हो गए हैं। अब तुम भगवान को अपना सहारा बनाओ। ध्रुव ने भगवान की भक्ति के लिए घर छोड़ दिया। राजा उत्तानपाद को ध्रुव के चले जाने से बड़ा पछतावा हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि सांग महोत्सव से छात्र-छात्राओं और आमजन को हरियाणवी संस्कृति, लोक काव्य और कला के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस प्रकार के आयोजन से ही समाज व संस्कृति को बचाया जा सकता है। मुख्यातिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल रहे। ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष सतीश शर्मा विशेष आमंत्रित अतिथि रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट के प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने सांग कला के बारे में विस्तार से बताया। मंच संचालन गुलाब पांचाल और डॉ. संतोष कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज जागलान और राजेश शर्मा ने हरियाणवी संस्कृति लोक कलाओं की विधाओं को लुप्त होने से बचाने के लिए आगे आने की सराहना की। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, जसमेर गौतम, कंवरभान शर्मा, नरेंद्र गर्ग, उमेद कवी, दिनेश जून, रामलाल भाटिया व कुलदीप रोहिल्ला मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed