फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son killed his elderly mother by hitting her on the head with a brick

Panipat News: बेटे ने सिर में ईंट मार बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Son killed his elderly mother by hitting her on the head with a brick
समालखा। पावटी गांव में एक बेटे ने मामूली घरेलू झगड़े में अपनी 57 वर्षीय मां को सिर में ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसी झगड़े में आरोपी का भाई भी घायल हुआ है। समालखा थाना की पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वहीं बुजुर्ग महिला की शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पावटी गांव के रामबीर ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के थाना कांधला के गांव असदपुर का रहने वाला है और हाल में पावटी गांव में परिवार सहित रह रहा है। उसके पांच बेटे व दो बेटी हैं। उसके तीसरे नंबर के बेटे कपिल और उसकी पत्नी रविता के बीच वीरवार को झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी बिरमला (57) व छोटा बेटा विकास बीच बचाव करने लगे। कपिल अपनी पत्नी को छोड़ अपनी मां बिरमला व भाई विकास के साथ झगड़ा करने लगा। इसी बीच कपिल ने मकान की छत पर चढ़कर मां व भाई पर ईंटें बरसाना शुरू कर दिया। विकास ने अपनी मां बिरमला के सिर में ईंट मार दी। वह ईंट लगते ही नीचे गिर गई। इस दौरान विकास भी घायल हो गया। वह दोनों को रिक्शा में समालखा नागरिक अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से बिरमला को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भेज दिया गया। उनकी शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही पीजीआई रोहतक पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed