फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Some will get grapes and some will get capsicum and green chillies as election symbols.

Panipat News: किसी को अंगूर मिलेंगे तो किसी को मिलेगा शिमला और हरी मिर्च चुनाव चिह्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Some will get grapes and some will get capsicum and green chillies as election symbols.
पानीपत। विधानसभा आम चुनाव में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिह्न जारी किए हैं, जो चुनावी मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को जारी किए जाएंगे। इनमें किसी को अंगूर मिलेंगे तो किसी को शिमला या हरी मिर्च मिलेगी। किसी को खाने की थाली मिलेगी तो किसी को एयर कंडीशनर मिलेगा। किसी प्रत्याशी को सेब मिलेगा तो किसी को डबल रोटी मिलेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हरियाणा प्रदेश में पांच अक्टूबर को मतदान होगा। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर सभी जरूरी तैयारी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया द्वारा वीएसटी, वीडियो विविंग टीम व एसएसटी टीमों का गठन किया जा चुका है। सभी पोलिंग बूथों पर बिजली, पेयजल और शौचालय तथा रैंप आदि जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। पोलिंग पार्टियों को भी जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पांच सितंबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नामांकन पत्र 12 सितंबर तक दाखिल होंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 16 सितंबर को ही दोपहर बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों के मन में नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही मन में चुनाव चिह्न मिलने की उत्सुकता बननी शुरु हो जाती है कि उनको कौन सा चुनाव चिह्न अलॉट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लड़ने वाले नेताओं के लिए 190 चुनाव चिह्न जारी किए हैं, जिनमें से उनको अलॉट किए जाएंगे। इन चुनाव चिह्नों में से बात की जाए तो किसी प्रत्याशी को ठंडी-ठंडी हवा देने वाला एयर कंडीशनर मिलेगा तो किसी को सामान रखने के लिए अलमारी चुनाव चिह्न के रूप में मिलेगी। किसी को सेब तो किसी को ऑटो रिक्शा मिलेगा। किसी को बेबी वॉकर, गुब्बारा, तो किसी को चूडियां चुनाव चिह्न के रूप में मिलेंगी। किसी प्रत्याशी को फलों से युक्त टोकरी मिलेगी तो किसी को बल्ला और बल्लेबाज चुनाव चिह्न के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed