फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Some had kept gold for their daughter's wedding and some for building a house

Panipat News: किसी ने बेटी की शादी पर तो किसी ने मकान बनाने पर रखा था सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Some had kept gold for their daughter's wedding and some for building a house
पानीपत। सोने पर लोन देकर उसमें गड़बड़ी की जानकारी लगते ही लोग शुक्रवार को मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंच गए। इनमें किसी ने अपनी लड़की की शादी के वक्त पैसों की जरूरत पर सोना जमा कराया था तो किसी ने मकान बनाते समय पैसों की जरूरत पड़ने पर सोना रखा था। अब सोने का पीतल बनाने की जानकारी पर लोगों को मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक के जीटी रोड स्थित कार्यालय में करीब 500 ग्राहक हैं। इनमें से शुक्रवार को 36 ने पहुंचकर अपने सोने की जांच कराई। वहीं जहां पहले लोगो को खुद बुलाकर सोना पर लोन देते थे। आज उसी कार्यालय पर ग्राहकों को रोकने के लिए ताला लगा था।
विज्ञापन

लड़की की शादी में लिए थे पैसे
तहसील कैंप के रमेश ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के वक्त पैसों की जरूरत थी। उन्होंने डेढ़ तोले सोना रखा था। वह एक तोला वापस ले जा चुका था। आधा तोला बैंक में र खा था। उनको शुक्रवार को सोने का पीतल बनाने की जानकारी लगी तो वह अपने आधे तोले सोने के गहने लेने आया है। उनको कार्यालय में अंदर तक नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



25 दिन बाद सोने में गड़बड़ी होने की बात कही
नूरवाला हरिसिंह कॉलोनी के महेंद्र कश्यप ने बताया कि उनको तीन महीने पहले सोने पर एक लाख रुपये देने की बात कंपनी ने कही थी। उनको 54 हजार रुपये की जरूरत थी। वे 54 हजार रुपये ले गए थे। इसके बाद 20 हजार रुपये और ले गया था। इस हिसाब से बैंक से 74 हजार रुपये लेकर गया था। इसके 28 दिन बाद उनके सोने में कमी बताई गई। जबकि वह सोना रखते समय इसकी जांच कराकर गया था। बैंक में गड़बड़ी की जा रही है।


गीता और शीला बोली यही सोना था
हरिसिंह कॉलोनी की गीता ने बताया कि उनको पैसे की जरूरत थी। सात साल पहले चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र और टॉप्स रखे थे। वह उस समय 30 हजार रुपये लेकर गई थी। उनको सोने में गड़बड़ी करने की जानकारी मिली तो कार्यालय में पहुंची। उनको सोना दिखाना तो दूर कार्यालय में भी नहीं जाने दिया जा रहा है। हरिसिंह कॉलोनी की शीला ने बताया कि उनको इलाज में पैसों की जरूरत थी। उन्होंने छह साल पहले दो अंगूठी और एक मंगलसूत्र दिया था। अब उनको अपने सोने की शुद्धता की चिंता सता रही है। महंगे सोने में गड़बड़ी की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article