फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Solutions found for a few problems, instructions to set deadlines for others

Panipat News: गिनी-चुनी समस्याओं का मिला समाधान, अन्य की समय सीमा तय करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Solutions found for a few problems, instructions to set deadlines for others
पानीपत। जनता समाधान शिविर में लोगों को परिवार पहचान पत्र, पेंशन और राशन कार्ड जैसी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं मिल पाया। लोग दो घंटे चले शिविर के बाद दोपहर 12 बजे मायूस आश्वासन और भरोसे को फिर से अपने साथ लेकर जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

जनता समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर शुरू किया। एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार ने लोगों की समस्या सुनना शुरू की। लोग बाहर पंजीकरण कराकर समाधान के लिए आगे तक पहुंचे। उनके सामने 21 लोगों ने अपनी शिकयत दर्ज कराई। इनमें परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन, पेंशन, कब्जे ,नगर निगम और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायत अधिक रही। बैठक में तीन या चार शिकायत का समाधान किया जा सका। बाकी शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि जनता समाधान शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं हैं। यह प्रशासन की जवाबदेही का मंच हैं। पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed