{"_id":"bff0381eea99172fa74bbbb7b0ebdc38","slug":"soldiers-killed-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u000eफौजी की हत्या में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की हत्या में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 14 Dec 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पुलिस ने 10 दिन बाद फौजी कर्मपाल की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है और मेरठ के हर्रा गांव से तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस पार्टी के साथ मेरठ में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान मारपीट भी की थी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने मेरठ पुलिस में इसका मामला दर्ज करा दिया है।
जिला पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ के हर्रा गांव निवासी मुहम्मद, कुरड़ी बागपत निवासी मोमिन और रसूलपुर औरंगाबाद निवासी आरिफ को कोर्ट में पेश किया। इन तीनों पर मांडी निवासी फौजी कर्मपाल की हत्या और ट्रैक्टर और दो ट्राली लूटने का आरोप है। पुलिस ने कोर्ट से तीनों का रिमांड मांगा और कोर्ट ने मामले को देखते हुए तीनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर दे दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की सारी परतें जल्द खोलने का दावा किया है।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी वीरवार को मेरठ के हर्रा गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। इसी समय ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पार्टी को घेर लिया।
ग्रामीणों ने स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, कांस्टेबल रविंद्र और योगेंद्र को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने यहां पर तीनों को पीटा और एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस दल पर हमले और बंधक बनाने की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों को छुड़वाया। यहां पर तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में दाखिल कराया।
मांडी गांव निवासी कर्मपाल फौज में था और वह छुट्टी आया था। वह तीन दिसंबर को ट्रैक्टर और दो ट्राली लेकर मंडी से अपने गांव मांडी जा रहा था। पलड़ी गांव निकलते ही उसकी हत्या कर दी और ट्रैक्टर व दोनों ट्राली लूट ले गए। इसके अगले दिन कर्मपाल का शव खेतों से बरामद किया। ग्रामीणों ने कर्मपाल के हत्यारोपियों को काबू करने की मांग की थी। पुलिस ने गत दिनों ग्रामीणों से तीन दिन का समय मांगा था। जिसके बाद पुलिस की कई पार्टियां आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
पुलिस ने फौजी कर्मपाल की हत्या और लूट मामले में मेरठ के हर्रा गांव से तीन आरोपियोें को गिरफ्तार किया है। तीनों को सात दिन के रिमांड पर लिया है। जिला पुलिस ने मेरठ में पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई में मुकद्दमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने हत्या और लूट मामले में पूछताछ कर रही है।
राजबीर सिंह हुड्डा, मुख्यालय डीएसपी पानीपत