फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sold land and took loan and gave 35 lakhs to send son to America

Panipat News: जमीन बेच और कर्ज लेकर बेटे को अमेरिका भेजने के लिए दिए 35 लाख

Sat, 13 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sold land and took loan and gave 35 lakhs to send son to America
जिला स​चिवालय में मामले की जानकारी देते ओमी व परिवार के सदस्य। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। कवी गांव की एक महिला ने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर बेटे को अमेरिका भेजने के लिए 35 लाख रुपये एजेंट को दिए थे। एजेंट ने युवकों को सीधे अमेरिका भेजने की बजाय डंकी रूट पर जंगल से भेजा। उनको अमेरिका जाते की पकड़ लिया। उनको छह महीने अमेरिका की जेल में रखा। इसके बाद उनको भारत डिपोर्ट कर दिया। अब एजेंट उनके पैसे वापस नहीं दे रहा। वे पैसे मांगते हैं ताे जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कवी गांव की ओमी ने पुलिस को बताया कि उन्हाेंने पिछले साल कुछ जमीन बेची थी। वे इस पैसे से अपना घर बनाना चाहती थी। गांव के ही एक व्यक्ति का उनके घर आना जाना था। उनकी पत्नी की गांव में कपड़े की दुकान है। उसने उनसे कहा कि बेटे कपिल को अमेरिका भेज दे। मकान बाद में बना सकते हैं। उनकी बातों में आकर उन्होंने जमीन बेचने से मिले पैसे और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 35 लाख रुपये एजेंट को दे दिए। एजेंट ने उनसे कहा कि वे कपिल काे सीधे अमेरिका भेज देंगे। आरोपियों ने 10 उसके बेटे का जहाज के बजाय डंकी रूट से जंगल के रास्ते अमेरिका भेज दिया। अमेरिका पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और छह महीने जेल में रखा और बाद में वापस भेज दिया। इस पर उन्होंने एजेंट से पैसे वापस करने को कहा तो वह मुकर गया। अब वह उनका धमकी दे रहा है। उन्होंने थाना मतलौडा में इसकी शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed