फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Solar water pumping system being provided on 75 percent subsidy

75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Solar water pumping system being provided on 75 percent subsidy
पानीपत। हरियाणा सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग के माध्यम से किसानों को खेतों में सिंचाई करने के लिए सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसका उदेश्य सिंचाई की लागत को कम करने के साथ-साथ बिजली की खपत में कमी लाना और डीजल पंप सेटों से होने वाले प्रदूषण से वातावरण को दूषित होने से बचाने समेत पर्यावरण संरक्षण करना है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विभाग के पास कई जिलों से इन पंपों को उखाड़ कर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने बारे शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जोकि पंप का दुरुपयोग करने की श्रेणी में आता है। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी वीना हुड्डा ने बताया कि विभाग की ओर से स्थापित किए गए स्थान के अलावा इन पंप सेटों को अन्य किसी भी स्थान पर स्थापित नहीं किया जा सकता। न ही इन्हें उखाड़ कर अपने घरेलू बिजली की जरुरत को पूरा करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इन पंप सेटों को निर्धारित जगह के अलावा दूसरी किसी भी जगह स्थानांतरित करने या किसी अन्य को यह पंप सेट बेचने पर विभागीय कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान को दी गई अनुदान राशि की भी वसूली की जाएगी और कंपनी की ओर से दी गई पंप सेट की गारंटी भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बारे में जिला स्तरीय अधिकारी अपने स्तर पर इन पंपों का निरीक्षण कर रहे हैं। नियमानुसार पंप नहीं मिलने पर संबंधित किसान के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed