{"_id":"67798f14f8d63b900301443f","slug":"social-media-influencer-accused-of-hit-and-run-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-130084-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हिट एंड रन की आरोपी सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हिट एंड रन की आरोपी सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत हिट एंड रन की आरोपी सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर प्रीति संधू उर्फ काली को जींद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर ने 31 दिसंबर की रात को लघु सचिवालय के सामने एक स्कोर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में स्कोर्पियो में सवार पति, पत्नी व उसकी बेटी घायल हो गए थे। आरोपी यहां से गाड़ी लेकर फरार हो गई थी। स्कोर्पियो चालक युवक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात स्कोर्पियो चालक महिला पर केस दर्ज किया था। स्कोर्पियो चालक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आरोपी स्कोर्पियो चालक महिला के बारे में जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। अब जींद पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसे कोर्ट से जमानत मिल गई है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में अंसल सिटी निवासी अपिंद्रपाल सिंह ने बताया था कि 31 दिसंबर को उनका जन्मदिन था। वह जन्मदिन की पार्टी के लिए वह अपनी पत्नी नैंसी और बेटी सुनाया के साथ रेस्टोरेंट गए थे। वहां से रात को वे अपनी काली स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे लघु सचिवालय के सामने पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां टकराने के बाद गाड़ियां रुक गईं। टक्कर मारने वाली गाड़ी भी काली स्कॉर्पियो ही थी। उसमें से एक महिला महिला चालक उतरी। उसने हालात को देखा और परिवार के लोगों को धक्का देकर मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गई। हादसे में तीनों को चोटें लगीं। जबकि, गाड़ी के एयर बैग खुलने से उनकी जान बच गई। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब आरोपी जींद के गांव सिंहपुरा गांव निवासी प्रीति को गिरफ्तार किया गया।