फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Social distancing rules breaking in civil hospital

Panipat News: सिविल अस्पताल में टूट रहे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Social distancing rules breaking in civil hospital
पानीपत। सिविल अस्पताल में सोमवार को ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू हुई। कुछ डॉक्टर साढ़े आठ बजे तक अस्पताल में आए। अस्पताल में सोमवार को लगभग 1200 ओपीडी हुई। दोपहर दो बजे तक ओपीडी चली। अस्पताल में जुटी मरीजों की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट गए। पर्ची काउंटर पर सैकड़ों मरीज लाइन में लगे रहे। भीड़ को नियंत्रित करने में अस्पताल के सिक्योरिटी गार्डों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक्स-रे के लिए आए 20 रोगी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए। ये 11 बजे के बाद अस्पताल में आए थे। अस्पताल में एक्स रे सेवा 11 बजे तक होती है। दो बजे तक रिपोर्ट मिलती है, जिनका एक्स रे नहीं हुआ, उन्हें मंगलवार को अस्पताल बुलाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को बुखार, खांसी व जुकाम की ओपीडी 350 हुई है। 145 लोगों की कोविड जांच हुई है। आरोग्य परिवारों के लिए भी विशेष जांच कैंप लगा। इसमें 25 परिवारों की जांच की गई। पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर ने बताया कि ओपीडी का समय अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है। एक्स व सैंपलिंग 11 बजे तक होगी। दो बजे तक रिपोर्ट मिलेगी। इस संबंध में डॉक्टरों को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed