फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   So far only 44% seats have been filled in Government ITI

Panipat News: राजकीय आईटीआई में अब तक महज 44 फीसदी सीटों पर दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
So far only 44% seats have been filled in Government ITI
- आज जारी होगी रिक्त सीटों की सूची, चार अगस्त को मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

- 72 फीसदी सीटें अब भी रिक्त हैं प्रदेश में
मिशन एडमिशन-

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तीसरे चरण की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। आईटीआई में दाखिले के लिए रिकार्ड आवेदन के बाद भी प्रदेश में करीब 72 फीसदी सीटें रिक्त हैं। पहले तीन चरणों में केवल 27.64 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई पानीपत में भी अब तक महज 44 फीसदी सीटों पर दाखिला हुआ है। आईटीआई में दाखिले के लिए प्रदेश में 65900 जबकि राजकीय आईटीआई में करीब 4400 युवाओं ने आवेदन किया था।
रिकार्ड आवेदन के बाद भी युवा आईटीआई की कई ट्रेडों में दाखिले को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे। हालांकि इलेक्ट्रीशियन, कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में 50 से 70 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं लेकिन कई ट्रेड ऐसी हैं जिनमें 20 प्रतिशत से भी कम सीटों पर दाखिले हुए हैं। यदि अभ्यर्थी आईटीआई की ट्रेडों में दाखिला नहीं लेंगे तो उनका कौशल विकास कैसे होगा।
विज्ञापन


पहली तीन मेधा सूची के अनुसार प्रदेश की 372 आईटीआई में 24323 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 22433 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 1890 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। प्रदेश की सभी आईटीआई में करीब 88 हजार सीटों के मुकाबले केवल 28 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। वहीं, जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से 407 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुुल सीटों का करीब 44 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 521 सीटें रिक्त हैं। चौथी मेधा सूची 04 अगस्त को जारी होगी। चौथे चरण में अभ्यर्थी 04 से 09 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के साथ-साथ फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरे चरण में हुए 99 दाखिले

आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर विद्यार्थियों में कम उत्साह देखने को मिल रहा है। तीसरे चरण में प्रदेश में मात्र 5795 जबकि राजकीय आईटीआई पानीपत में मात्र 99 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। तीन चरणों में मात्र 28 प्रतिशत सीटों पर दाखिले होने से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग भी चिंतित है। अब चौथे चरण में दाखिले बढ़ने की उम्मीद है।


इलेक्ट्रीशियन, कोपा को प्राथमिकता

विद्यार्थी इलेक्टि्रशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युुवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, स्टेनोग्राफर, मैकेनिक, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लेकिन कई ट्रेड ऐसी हैं जिनमें दाखिले की स्थिति चिंताजनक है। फॉर्गर एंड हीट ट्रीटर, टीपीईएस, टर्नर, लेबोरेट्री असिस्टेंट, शीट मेटल वर्कर, वूड वर्क टेक्नीशियन, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर जैसी ट्रेडों में 20 फीसदी से कम दाखिले हुए हैं।




वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन चरणों में 407 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। कुछ ट्रेड ऐसी हैं जिनमें बहुत कम दाखिले हुए हैं। चौथी मेधा सूची व सीट अलॉटमेंट 04 अगस्त को जारी होगी। विद्यार्थी 09 अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। चौथे चरण में दाखिले को लेकर काफी रुझान देखने को मिलेगा।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed