फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   So far 29049 students have applied in ITI

Panipat News: आईटीआई में अब तक 29049 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सबसे ज्यादा रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
So far 29049 students have applied in ITI
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छह जून से जारी आवेदन प्रक्रिया 20 जून को संपन्न हो जाएगी। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए मात्र चार दिन शेष हैं जबकि अब तक कुल सीटों का करीब 45 फीसदी विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए वीरवार को आवेदन का अंतिम मौका होगा। ज्यों-ज्यों आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश की राजकीय व निजी आईटीआई में पंजीकरण प्रक्रिया 06 जून से शुरू हो चुकी है। प्रदेश के 372 आईटीआई संस्थानों अब तक 29049 पंजीकरण किए जा चुके हैं जो कुल सीटों का करीब 45 फीसदी है। वहीं, 17922 आवेदन पूर्ण कर लिए गए हैं। सोमवार को भी प्रदेश में 2529 पंजीकरण करवाए गए। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। सबसे ज्यादा 18576 आवेदन इलेक्टिशियन ट्रेड के लिए किए गए हैं। प्रदेश की 372 आईटीआई में इंजीनियनियरिंग व नाॅन इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। समय कम रहने और आवेदन कम होने से आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन






दाखिला बारे जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई पानीपत के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न संस्थानों में छात्रों की दोहरी शिक्षा प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स के साथ-साथ छात्र-छात्राओ को आन जॉब ट्रेनिंग के लिए स्थानीय प्रतिष्ठानों में भेजा जाएगा जिसका छात्र-छात्राओं को बहुत फायदा होगा। छात्राओं के लिए तकनीकी व्यवसायों में दाखिला लेने पर 2500 रुपये की छात्रवृति अलग से दी जाएगी। दोहरी शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियो को दो लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा निदेशालय की और से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स





आईटीआई में दाखिले के लिए रूचि नहीं दिखा रहीं छात्राएं

प्रदेश की 99148 सीटों में 9824 सीटें केवल महिलाओं की हैं। शेष 89324 सीटों में 30 प्रतिशत सीटें (26792) महिलाओं को आरक्षित रहेंगे। यानी प्रदेश में महिलाओं की कुल 36621 सीटें हैं जिन पर अभी तक मात्र 4517 आवेदन आए हैं। हालांकि कुल आवेदन में छात्राओं के आवेदन महज 15.51 फीसदी हुए हैं। सीटोंं पर महिलाओं का 30 प्रतिशत आरक्षण केवल दो कट ऑफ लिस्ट तक ही रहेगा। इसके बाद शेष महिलाओं की आरक्षित सीटें सामान्य सीटों में बदल जाएंगी।








आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रूझान बढ़ रहा है। राजकीय आईटीआई पानीपत में विभिन्न ट्रेड में 904 सीटें हैं। सोमवार शाम तक करीब 1716 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।आईटीआई में आवेदन के लिए विद्यार्थी अधिकतम 15 विकल्प चयन कर सकता है। छात्र ऑनलाइन या आईटीआई संस्थान के हेल्पडेस्क से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

- विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed