फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SNCU starts in MCH wing, operations from today

Panipat News: एमसीएच विंग में एसएनसीयू शुरू, आज से ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
SNCU starts in MCH wing, operations from today
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में 65 करोड़ रुपये की लागत से बनी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं (एमसीएच) विंग में सोमवार को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) शुरू हो गई। इसके साथ ही ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को भी नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार से नई विंग में नियमित सिजेरियन समेत अन्य ऑपरेशन किए जाएंगे। पंचकूला के बाद प्रदेश की यह दूसरी आधुनिक एमसीएच विंग है। पांच दिन के भीतर यहां तीसरी बड़ी सुविधा शुरू हुई है।
विज्ञापन

30 सितंबर को 100 बेड की एमसीएच विंग का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद भूतल पर स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) और प्रथम तल पर बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू की गई थी। अब एसएनसीयू और ओटी के शुरू होने से प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को एक ही भवन में उपचार और आपातकालीन सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को पूरे दिन विंग में व्यवस्थाएं पूरी कराईं। मरीजों के बैठने के लिए बेंच लगाने के साथ दवाओं व अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएच विंग में 100 बेड हैं। इसके शुरू होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल की कुल बेड क्षमता बढ़कर 300 हो गई है। नए भवन में ओटी शिफ्ट होने से पुराने भवन में भी मरीजों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी।

समय से पहले जन्मे नवजातों को मिलेगा उपचार
एसएनसीयू शुरू होने से समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले या गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजातों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम होगी। यूनिट में आधुनिक उपकरणों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैनात किया गया है। वहीं, ओटी नए भवन में शिफ्ट होने से महिलाओं के सिजेरियन समेत अन्य ऑपरेशन के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी।


एमसीएच विंग में ऑपरेशन थियेटर को भी सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर लिया गया है। मंगलवार से नए मरीजों के ऑपरेशन नई विंग में ही किए जाएंगे। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार आएगा। -डॉ. विजय
मलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed