{"_id":"64b6e856c66103297100ba65","slug":"snake-bit-the-animal-farmer-on-his-hand-while-cutting-fodder-in-panipat-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: चारा काटते हुए पशुपालक को हाथ पर सांप ने काटा, सांप को बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: चारा काटते हुए पशुपालक को हाथ पर सांप ने काटा, सांप को बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल
Wed, 19 Jul 2023 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:00 AM IST
सार
पानीपत के महमदपुर गांव का मामला है। व्यक्ति का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। चारा काटते-काटते अचानक हाथ पर बहुत तेज कुछ चुभने जैसा महसूस हुआ। जब उसने देखा तो सांप उसके हाथ पर लिपटा हुआ था
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सत्यनारायण। बोतल के अंदर सांप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के महमदपुर गांव में घास काटते समय पशुपालक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद पशुपालक सांप को बोतल में बंद कर सीधा अस्पताल पहुंच गया। समय पर अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महमदपुर निवासी सत्यनारायण ने बताया कि उसने अपने पशुओं के लिए खेतों में चारा खरीद रखा है। मंगलवार सुबह वह खेत में चारा काट रहा था। चारा काटते-काटते अचानक हाथ पर बहुत तेज कुछ चुभने जैसा महसूस हुआ। जब उसने देखा तो सांप उसके हाथ पर लिपटा हुआ था और उस जगह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
सत्यनारायण सांप को बिना मारे उसे साथ पड़ी एक प्लास्टिक की बोतल में बंद कर लिया और इलाज के लिए सांप समेत पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंच गया, जहां डॉक्टर ने समय रहते उसका इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
समय बर्बाद करना हो सकता था जानलेवा : डॉ. सुखदीप
डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि यह सांप कॉमन क्रेट प्रजाति का है। वह बहुत ही जहरीला होता है। सांप के काटने पर उसे बोतल में बंद करने या उसे मारने पर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। सांप काटने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। उसका इलाज जा चल रहा है।