{"_id":"66d12317806ba6a30c032936","slug":"smugglers-tried-to-crush-forest-guards-panipat-news-c-246-1-sknl1023-124572-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तस्करों ने वन रक्षकों को कुचलने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तस्करों ने वन रक्षकों को कुचलने का किया प्रयास
विज्ञापन
बिलासपुर। संधाय गांव के सरकारी जंगल से अवैध तरीके से खैर की लकड़ी काट कर ला रहे ड्राइवर व पिकअप को वन विभाग ने पकड़ लिया। गाड़ी में सवार दो व्यक्ति भाग निकले जबकि खैर से भरी गाड़ी व ड्राइवर को वन विभाग की टीम ने काबू कर लिया। इस दौरान खैर तस्करों ने वन विभाग की टीम पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
कर्मचारियों ने समय रहते वहां से दूसरी तरफ कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग बिलासपुर ब्लॉक इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि तड़के तीन बजे उनको गुप्त सूचना मिली थी कि संधाय गांव के सरकारी जंगल में कुछ लोग खैर के पेड़ काट कर पिकअप में भर रहे हैं। उन्होंने तुरंत वन रक्षक संदीप सैनी व अन्य स्टाफ को अपने साथ लेकर नाकाबंदी कर दी।
अल सुबह पोल्ट्री फार्म के साथ लगते कच्चे रास्ते से एक गाड़ी आती दिखाई दी। उन्होंने गाडी को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को और तेज कर दिया। रोकने पर चालक और अन्य लोगों ने गाड़ी को वन विभाग की टीम के ऊपर चढ़ने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने खेतों में कूद कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि महिंद्रा पिकअप सफेद रंग गाड़ी और चालक को मौका पर काबू कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के थाना माजरा के गांव रामपुर बंजारन निवासी गुलजार के तौर पर हुई। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें खैर के 46 पीस मिले। जंगल का निरीक्षण करने पर वहां से नौ पेड़ खैर के कटे हुए पाए गए। इसकी सूचना वन राजिक अधिकारी साढौरा कृष्ण कुमार को दी गई। काटे गए खैर के टूकड़ों की गिनती कर पैमाइश कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।