{"_id":"6ac5689a612d3b0ace0975b9","slug":"sluggish-procurement-of-pr-variety-5725-metric-tonnes-of-paddy-stuck-in-the-mandi-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165541-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पीआर की खरीद में सुस्ती, 572.5 मीट्रिक टन धान मंडी में अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पीआर की खरीद में सुस्ती, 572.5 मीट्रिक टन धान मंडी में अटका
विज्ञापन
मतलौडा अनाजमंडी में पीआर धान को सुखाते मजमूर। - संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले की मंडियों में धान की आवक और खरीद जारी है, लेकिन दोनों किस्मों की खरीद व्यवस्था में बड़ा अंतर सामने आ रहा है। 1509 धान की खरीद और उठान लगभग सामान्य है, जबकि पीआर धान की खरीद बेहद धीमी गति से हो रही है। पानीपत व बाबरपुर मंडी में पीआर की कुल 869.7 मीट्रिक टन आवक में से अभी तक 297.2 मीट्रिक टन की ही खरीद हुई है। यानी 572.5 मीट्रिक टन पीआर धान खरीद से वंचित है।
मंगलवार को पीआर की 269.2 मीट्रिक टन आवक हुई, लेकिन खरीद केवल 48.1 मीट्रिक टन की हुई। अब तक खरीदे गए पीआर धान में से मंगलवार तक 96 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है, जबकि 201.2 मीट्रिक टन का उठान बाकी है। इससे मंडियों में फसल के ढेर बढ़ रहे हैं और किसानों को कई-कई दिन तक धान की रखवाली करनी पड़ रही है।
1509 की खरीद लगभग पूरी, पिछले साल से 4212 मीट्रिक टन अधिक आवक
1509 धान की स्थिति इसके विपरीत है। अब तक मंडियों में 24060.2 मीट्रिक टन 1509 धान की आवक हुई है, जिसमें से 24051 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। केवल 9.2 मीट्रिक टन धान खरीद से वंचित है। कुल 24000 मीट्रिक टन का उठान भी हो चुका है और महज 51 मीट्रिक टन उठान बाकी है। पिछले साल इसी तारीख तक 1509 की आवक 19848 मीट्रिक टन थी। इस बार 24060.2 मीट्रिक टन आवक हुई है, यानी 4212.2 मीट्रिक टन अधिक।
विज्ञापन
पीआर की आवक पिछले साल से कम, फिर भी खरीद में परेशानी
पीआर धान की इस वर्ष अब तक 869.7 मीट्रिक टन आवक हुई है, जबकि पिछले साल इसी तारीख तक 4211.1 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई थी। यानी इस बार पीआर की आवक 3341.4 मीट्रिक टन कम है। इसके बावजूद जो धान मंडी में पहुंच रहा है, उसकी खरीद और उठान को लेकर किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नमी का हवाला देकर खरीद से इंकार
किसानों और आढ़तियों का कहना है कि कई बार धान में नमी का हवाला देकर खरीद से इनकार किया जा रहा है। राइस मिलर्स की हड़ताल खत्म होने के बावजूद उनकी मांगों का असर खरीद व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। मंडियों में पीआर धान को सुखाया जा रहा है और किसान खरीद का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि गेट पास नियमित रूप से जारी किए जा रहे हैं, लेकिन उठान की समस्या सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
-- -- -- -
धान की आवक व खरीद पर एक नजर-
पीआर धान
कुल आवक : 869.7 मीट्रिक टन
आज की आवक : 269.2 मीट्रिक टन
कुल खरीद : 297.2 मीट्रिक टन
आज की खरीद : 48.1 मीट्रिक टन
खरीद से वंचित : 572.5 मीट्रिक टन
उठान : 96 मीट्रिक टन
उठान बाकी : 201.2 मीट्रिक टन
भाव : 2441-2475 रुपये प्रति क्विंटल
-- -- -- --
1509 धान
कुल आवक : 24060.2 मीट्रिक टन
कुल खरीद : 24051 मीट्रिक टन
खरीद से वंचित : 9.2 मीट्रिक टन
उठान : 24000 मीट्रिक टन
उठान बाकी : 51 मीट्रिक टन
भाव : 3800-4051 रुपये प्रति क्विंटल
वर्जन-
मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया जारी है। नमी की निर्धारित मात्रा के अनुसार धान की खरीद करवाई जा रही है। खरीदे गए धान के उठान के लिए संबंधित एजेंसियों और मिलर्स से लगातार समन्वय किया जा रहा है। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंडी की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
- आशा रानी, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।
-- -- -- -
पीआर की खरीद में सुस्ती, 572.5 मीट्रिक टन धान मंडी में अटका
फोटो- 44 से 46
- 1509 की खरीद लगभग पूरी, पीआर की आवक के मुकाबले खरीद बेहद धीमी, उठान भी बना किसानों और आढ़तियों के लिए बड़ी परेशानी
- पीआर के 201.2 मीट्रिक टन खरीदे धान का उठान बाकी, नमी के नाम पर खरीद रोकने के आरोप
- पिछले साल के मुकाबले 1509 की आवक 4212.2 मीट्रिक टन अधिक
-- -
पीआर की खरीद सुस्त, मंडियों में 572.5 मीट्रिक टन धान खरीद के इंतजार में
269.2 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले मंगलवार को सिर्फ 48.1 मीट्रिक टन खरीदा, 201.2 मीट्रिक टन खरीदे धान का उठान बाकी
फोटो-44 से 46
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले की मंडियों में पीआर धान की खरीद की रफ्तार धीमी होने से 572.5 मीट्रिक टन धान खरीद के इंतजार में पड़ा है। पानीपत और बाबरपुर मंडी में अब तक पीआर धान की 869.7 मीट्रिक टन आवक हुई है, जबकि इसमें से सिर्फ 297.2 मीट्रिक टन की खरीद हो सकी है। मंगलवार को भी 269.2 मीट्रिक टन धान मंडी में पहुंचा, लेकिन खरीद केवल 48.1 मीट्रिक टन की हुई। खरीदे गए धान में से भी 201.2 मीट्रिक टन का उठान बाकी है।
खरीद और उठान की धीमी रफ्तार से मंडियों में फसल के ढेर बढ़ रहे हैं। किसानों को कई-कई दिन तक अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों और आढ़तियों का आरोप है कि कई बार धान में नमी का हवाला देकर खरीद से इन्कार किया जा रहा है। राइस मिलर्स की हड़ताल खत्म होने के बावजूद उसकी मांगों का असर खरीद व्यवस्था पर दिखाई देने की बात कही जा रही है।
1509 की खरीद लगभग पूरी, पिछले साल से 4212.2 मीट्रिक टन ज्यादा आवक
1509 धान की स्थिति पीआर से अलग है। अब तक मंडियों में 24060.2 मीट्रिक टन 1509 धान की आवक हुई है, जिसमें से 24051 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। सिर्फ 9.2 मीट्रिक टन धान खरीद से बाकी है। खरीदे गए धान में से 24000 मीट्रिक टन का उठान भी हो चुका है और केवल 51 मीट्रिक टन उठान बाकी है।
पिछले साल इसी तारीख तक 1509 धान की 19848 मीट्रिक टन आवक हुई थी। इस बार 24060.2 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई है। यानी पिछले साल के मुकाबले 4212.2 मीट्रिक टन अधिक धान मंडी में पहुंचा है।
पीआर की आवक पिछले साल से 3341.4 मीट्रिक टन कम
इस बार पीआर धान की आवक पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। पिछले साल इसी तारीख तक 4211.1 मीट्रिक टन पीआर धान मंडियों में पहुंचा था, जबकि इस बार अब तक 869.7 मीट्रिक टन आवक हुई है। यानी पिछले साल के मुकाबले 3341.4 मीट्रिक टन कम आवक के बावजूद खरीद में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
किसानों और आढ़तियों के अनुसार मंडियों में पीआर धान को सुखाया जा रहा है और किसान खरीद का इंतजार कर रहे हैं। गेट पास नियमित जारी होने के बावजूद खरीद और उठान की रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।
धान की आवक व खरीद पर एक नजर
पीआर धान: कुल आवक 869.7 मीट्रिक टन, मंगलवार की आवक 269.2 मीट्रिक टन, कुल खरीद 297.2 मीट्रिक टन, मंगलवार की खरीद 48.1 मीट्रिक टन, खरीद से वंचित 572.5 मीट्रिक टन, उठान 96 मीट्रिक टन, उठान बाकी 201.2 मीट्रिक टन। भाव 2441 से 2475 रुपये प्रति क्विंटल।
1509 धान: कुल आवक 24060.2 मीट्रिक टन, कुल खरीद 24051 मीट्रिक टन, खरीद से वंचित 9.2 मीट्रिक टन, उठान 24000 मीट्रिक टन, उठान बाकी 51 मीट्रिक टन। भाव 3800 से 4051 रुपये प्रति क्विंटल।
वर्जन

आशा रानी, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत