{"_id":"6763380c73ee1742b10297e6","slug":"sixth-accused-of-robbery-arrested-in-ugrakhedi-panipat-news-c-244-1-pnp1003-129244-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उग्राखेड़ी में डकैती का छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उग्राखेड़ी में डकैती का छठा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू ने उग्राखेड़ी गांव में डकैती के छठे आरोपी को मंगलवार देर शाम को पुराना बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया है। उसने अपने पांच साथियों के साथ उग्राखेड़ी गांव में 15 लाख रुपये नकद व 50 तोला सोना लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर ही थी। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर पुराना बस स्टैंड के पास से जींद के डूमरखां गांव निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। रोहित ने पुलिस पूछताछ में अगस्त में उग्राखेड़ी में एक मकान से 15 लाख रुपये नकद व 50 तोला सोने लूटने की वारदात में कबूलनामा किया है। इन्हेंने मालिक को चारपाई पर बांध कर इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने चाकू की नोक पर मकान मालिक को बंधक बनाया था। पुलिस इस मामले में आरोपी मनीराम निवासी विकास नगर, नसीब निवासी पिल्लू खेड़ा, जींद, मनीष निवासी बिचपड़ी, हिसार, सागर व विकास निवासी कालवा गांव को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने चाकू बरामद करने के लिए रोहित को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पांच आरोपियों से 40 लाख रुपये कीमत के 50 तोले सोने के जेवर, चांदी की एक मूर्ति व वारदात में प्रयुक्त एक कार व एक मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है।