{"_id":"675012903fc8b08e9d08ff7d","slug":"sixth-accused-arrested-in-knife-attack-case-panipat-news-c-244-1-pnp1001-128464-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चाकू से हमला करने मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चाकू से हमला करने मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
समालखा। समालखा की हलदाना चौकी पुलिस ने महावटी गांव में दो युवकों पर चाकू से हमला करने मामले में सोमवार को छठे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी चरसमी गांव, सोनीपत के रूप में हुई।
हल्दाना चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले पहले पकड़े जा चुके अपने पांच साथी आरोपी मोनू निवासी महावटी, जयपाल, जगबीर, कमल व रोबिन निवासी आट्टा के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके पांच आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
प्रवीन निवासी महावटी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 12 अक्तूबर की देर शाम करीब 10 बजे दोस्त रिंकू के साथ गांव के सरकारी स्कूल से पशुबाड़े में जा रहा था। वह घेर के पांच पहुंचे तो गांव निवासी मोनू व आट्टा निवासी जयपाल ने अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर उन दोनों को रोक लिया और झगड़ा करने लगे। इसके बाद उन दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। चोट मारकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।