फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   six-year-old innocent was raped in Panipat, this is the second incident with girls in four days

Haryana Crime: पानीपत में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्ष, चार दिन में बच्चियों के साथ दूसरी वारदात

Fri, 25 Jul 2025 12:23 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

यूपी के बदायूं जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं। पांच बेटी और एक बेटा। तीन बच्चे पति के साथ बदायूं में रहते हैं। जबकि, तीन बच्चियों के साथ वह पानीपत में रहकर भीख मांगकर गुजरा करती है।

विज्ञापन
six-year-old innocent was raped in Panipat, this is the second incident with girls in four days
अस्पताल में पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के थाना चांदनीबाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। चार दिन में मासूम के साथ दुष्कर्म की यह दूसरी वारदात है। बच्ची की मांग का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक पर रविवार को दुष्कर्म किया है। आरोप हैं कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। वीरवार को बच्ची के पेट में दर्द और रक्तस्राव हुआ तो मां ने अन्य पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसी वीरवार रात को बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर खलबली मच गई। तुरंत ही चांदनीबाग थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला थाना चांदनीबाग क्षेत्र का है। मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं। पांच बेटी और एक बेटा। तीन बच्चे पति के साथ बदायूं में रहते हैं। जबकि, तीन बच्चियों के साथ वह पानीपत में रहकर भीख मांगकर गुजरा करती है। फिलहाल वह एक कमरे के किराये में रहती है। उसी मकान में किराये पर एक युवक भी रहता है। महिला का आरोप है कि युवक ने रविवार को उसकी बेटी के साथ गलत काम किया था। बच्ची ने पेट में दर्द होने पर उसे बताया था। उसने युवक से बात की तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन




मंगलवार को वह किला थाने में पहुंची थी। लेकिन उसके साथ कोई नहीं था तो किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। वीरवार शाम को बच्ची के पेट में तेज दर्द होने लगा और प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव शुरू हो गया। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो वह बच्ची को लेकर थाना किला पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामला चांदनीबाग थाना क्षेत्र का होने के कारण चांदनीबाग थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
बच्ची से दुष्कर्म की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर बच्ची की मां से जानकारी ली। इसके साथ ही एक टीम ने संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। चिकित्सकों ने बच्ची के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं।


अधिकारी के अनुसार
एक कॉलोनी की छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संदीप सिंह, प्रभारी, किला थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed