फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   six woman arrested in allegation of stolen material

चोरी करने वाली छह महिलाओं का गिरोह सक्रिय, रंगे हाथ दो को पकड़ा, चार फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
six woman  arrested in allegation of stolen material
कपड़े की दुकानों से चोरी करने वालीं छह महिलाओं का गिरोह शहर में सक्रिय है। इनमें से दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जबकि चार महिलाएं फरार चल रहीं हैं। ये महिलाएं दुकान में आती हैं। इनमें से दो कपड़े देखने के बहाने दुकानदार का ध्यान बंटाती हैं, जबकि चार महिलाएं चोरी को अंजाम देती हैं। छह में से एक महिला के पास गोद में बच्चा होता है, जिसको वह चादर में लपेटे रहती है। महिलाएं इसी चादर में कपड़े छिपाकर बाहर चली जाती हैं। बाहर खड़ी गाड़ी में चोरी का सामान रखकर दूसरी दुकान को निशाना बनाती हैं। इस प्रकार से वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो जाती है।
विज्ञापन

चोर महिलाओं ने 24 घंटे के अंदर इस प्रकार से दो वारदातों को अंजाम देकर सूट चोरी किए। पहली वारदात में नागपाल कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर दो बजे छह महिलाओं ने मिलकर 30-32 सूट चोरी किए। दो महिलाओं ने 12 वर्षीय किशोर को सूट दिखाने में व्यस्त रखा। जबकि बाकी चार महिलाएं सूट चुराकर बाहर गाड़ी में ले जाकर रखती रहीं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार दोपहर तीन बजे इसी गिरोह की चार महिलाएं जाटल रोड स्थित रति फैशन पर पहुंचीं। दो महिलाएं सूट चुराकर भागने में कामयाब हो गई। जबकि दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। पुलिस ने महिलाओं के पकड़े जाने के बाद 12 वर्षीय नागपाल कॉलोनी निवासी से भी शनाख्त कराई तो वहीं महिलाएं मिलीं।
विज्ञापन

पहली वारदात:
नागपाल कॉलोनी निवासी शिव कुमार ने बताया कि उनकी घर में ही कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी अनु शर्मा के साथ मार्केट में सामान लेने के लिए गया था। इसीलिए उन्होंने दुकान संभालने के लिए अपने बेटे जतिन शर्मा को बैठा दिया। उनके पीछे से दुकान पर छह महिलाएं सूट लेने के बहाने दुकान में आई और बेटे जतिन को सूट दिखाने के लिए कहा। बेटे ने महिलाओं को चार से पांच सूट दिखाए। सूट देखने के बाद उन्होंने बेटे को पानी पिलाने के लिए कहा, बेटा घर के अंदर से पानी लेकर आया तो इसी बीच सभी महिलाएं 30-32 सूट लेकर फरार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात
मलिक एनक्लेव निवासी बबीता पत्नी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी रति फैशन के नाम से जाटल रोड चौधरी अस्पताल के पास दुकान है। शनिवार दोपहर दुकान पर चार महिलाएं आईं। जिनमें एक महिला ने गोद में बच्चे को बड़ी चादर में लपेटा हुआ था। दो महिलाओं ने उन्हें और उनकी बेटी को सूट दिखाने में व्यस्त कर दिया। महिलाएं खड़ी होकर चुन्नी लहराने लगी। जिसका फायदा उठाकर तीसरी महिला ने 10-12 सूट बच्चे वाली चादर में और चौथी महिला ने चुन्नी में चार से पांच सूट छिपा लिए। जिनको बेटी ने देख लिया। महिलाएं सूट छिपाने के बाद बाहर जाने लगी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया, अंदर बैठी दोनों महिलाओं ने बेटी का रास्ता रोक लिया। जिसका फायदा उठाकर वह फरार हो गईं। जबकि अंदर बैठीं महिलाओं को उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। महिलाओं ने अपनी पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी गीता और संतोष के रूप में बताई।
साथी महिला को बचाने के चक्कर में दूसरी भी पकड़ी गई
बबीता की बेटी बताया कि आरोपी दो महिलाएं सूट चुराकर भागने लगीं, वह पीछा करने के लिए दुकान से निकलने लगीं तो इसी बीच अंदर बैठी दो महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया। जब तक वह दुकान के बाहर निकलीं तब तक दोनों महिलाएं ऑटो में बैठकर फरार हो चुकीं थीं। दुकान में बैठी दोनों महिलाओं ने भी भागने का प्रयास किया। उन्होंने एक महिला को पकड़ लिया, जिससे छुड़ाने के लिए दूसरी महिला भी पास आई, जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया।
---
दौड़ते हुए आठ मरला चौक पर गई युवती, ट्रैफिक पुलिस को दी सूचना-
दोनों महिलाओं के पकड़े जाने के बाद दौड़ते हुए युवती आठ मरला चौक पर पहुंची और वाहनों के चालान काट रही ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। वह पुलिस को साथ लेकर आई और महिलाओं को उनके हवाले कर दिया। इसी बीच महिलाओं ने मामला रफा दफा करने के लिए दुकानदार बबीता को 1500 रुपये देने लगी, लेकिन दुकानदार बबीता ने लेने से इंकार कर दिया। बबीता ने बताया कि उनकी दुकान में चार माह पहले भी यहीं महिलाएं इसी तरह से 40 हजार कीमत के सूट चोरी कर फरार हो गईं थीं। उस समय उसका भाई दुकान संभालता था।

वर्जन
दोनों मामलों में शिकायतकर्ता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, महिलाओं के गिरोह की अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed