फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   six person died

दिवाली पर बुझे छह चिराग

Thu, 12 Nov 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 12 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
12 जगह लगी आग
ट्रेन हादसों में तीन लोगों की मौत
पानीपत। जिलेभर में दिवाली पर हुए विभिन्न हादसों में छह घरों के चिराग बुझ गए। वहीं दिवाली पर पटाखों से निकली चिंगारी से करीब 12 जगह आग लग गई। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फंदा लगाकर जान दी
शहर की गोहाना रोड स्थित संजय कॉलोनी में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव उसके कमरे में गाडर में लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार पवन (19) निवासी राजनगर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया। परिजनों ने बताया कि पवन ऑटो चालक था। वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। बुधवार की शाम को पवन अपने कमरे में सो रहा था। वे सुबह चार बजे पवन को जगाने के लिए गए तो आवाज देने के काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने दरवाजे के नीचे से देखा तो पवन  कमरें में  गाडर पर गमछे से लटका हुआ है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन


ट्रेन हादसों में तीन की मौत
दिवाली और विश्वकर्मा दिवस पर ट्रेन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दिवाली के दिन जाटल रोड और शनि मंदिर कोहंड के पास दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से किसी के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। वहीं सेक्टर-छह के पास वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी ने शव की शिनाख्त मनोज निवासी सिद्धार्थ नगर के रूप में की। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत
बुधवार देर शाम संजय कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार धारी राम (50) निवासी संजय कॉलोनी बुधवार देर शाम को छत पर टहल रहा था। इसी वक्त धारीराम अचानक छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको अस्पताल में ले जाने लगे और उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने वीरवार को परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया।

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग की मौत
शहर के वार्ड-11 में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रभान (71) निवासी वार्ड-11 ने बीती रात को जहरीला पदार्थ निकलकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि चंद्रभान पिछले दस साल से बीमार चल रहा था और उसका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा था। परिजनों की माने तो उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया।

आग ने मचाया तांडव, शहर में बारह जगह लगी आग
दिवाली पर पटाखों की चिंगारी से लगी आग ने रातभर तांडव मचाया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ। दमकलकर्मियों को रातभर आग को काबू पाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। दिवाली पर आग दोपहर बाद पटाखों के जलते ही शुरू हो गई। वार्ड-11 चावला कॉलोनी में रामलाल स्कूल के पास रमेश शर्मा के मकान में आग लग गई। जिसमें एलसीडी, बैड व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। असंध रोड लतीफ गार्ड स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में लगी आग को दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया। गोहाना रोड सरदाना अस्पताल के नजदीक एक मकान में आम लग गई। यहीं पर एक फैक्टरी में भी कुछ देर बाद आग लग गई। बरसत रोड स्थित लक्ष्मी टेक्सटाइल में आग लग गई। यहां पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची। हरिनगर रामस्वरूप चौक काबड़ी रोड पर वेस्ट के एक गोदाम में शाम के वक्त आग लग गई। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। इसराना खंड के गांव बुआना लाखू में पेट्रोल पंप के सामने धान की पुराली में आग लग गई। अंकित ने बताया कि उसकी 20 एकड़ की पुराली पड़ी थी और कुछ ही देर में सारी पुराली जल गई। बच्चा कैंप स्थित वेस्ट के एक गोदाम में आग लग गई। जिसमें कच्चा माल व अन्य सामान जल गया। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। ईदगाह रोड स्थित बिजली की एक दुकान में आग लग गई। यहां पर बिजली का सामान जल गया और दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी की मदबद से आग पर काबू पाया। गंगाराम कॉलोनी में वेस्ट के एक गोदाम में आग लग गई। जिसमें काफी सामान जल गया। दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया। काबड़ी रोड कुलदीप नगर में पावर हाउस के सामने वेस्ट में आग लग गई। यहां पर दो गाड़ियों की मदद से गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। नलवा कॉलोनी उझा रोड में किसान कपिल की 15 एकड़ की पराली जल गई। दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। गोशाला के पीछे दयाल कॉलोनी में महेंद्र आहुजा की गाड़ी में आग लग गई।


वर्जन
शहर समेत कई जगह हादसों व अन्य कारणों के चलते कई की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और इनमें मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर मामलों में कार्रवाई कर रही है।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed