{"_id":"66fb4a43e1711e718a065827","slug":"six-new-cases-of-dengue-found-number-reaches-47-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125146-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेंगू के छह नए केस मिले, 47 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेंगू के छह नए केस मिले, 47 पहुंची संख्या
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा लगातार गहरा रहा है। शुक्रवार और शनिवार को 180 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सोमवार को जांच में डेंगू के छह केस मिले हैं। इनमें से डेंगू के पांच रोगियों की आयु 27 साल से कम है। सभी डेंगू केस शहर की बाहरी कॉलोनियों और गांवों में मिले हैं। जहां जागरूकता की कमी है। सोमवार को कच्चा कैंप की 15 साल की किशोरी, महादेव कॉलोनी में 20 साल के युवक, राजनगर में 27 साल की युवती, सिवाह गांव में 25 साल के युवक, शिवनगर में 19 साल के युवक व छिछड़ाना गांव में 48 साल के पुरुष की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब इन स्थानों पर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। सोमवार को यहां 90 बुखार पीड़ितों की स्लाइड भी बनाई गई है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की टीमें भी यहां पर फॉगिंग भी कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की लैब में हर रोज 60-70 डेंगू व मलेरिया के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1612 ओपीडी हुई। बुखार, खासी, जुकाम व थकावट के 391 मरीज पहुंचे। अब इन मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी एक फिजिशियन समेत तीन डॉक्टरों को दी गई है। जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भी प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के बुखार के 20 से अधिक रोगी पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर में डेंगू मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं।
जहां डेंगू के छह और मरीज मिले हैं। वहां लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को फॉगिंग करने को कहा गया है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ड्रेन के किनारे घरों में फॉगिंग कर रहा है।
विज्ञापन
डॉ. सुनील संडूजा, उप सिविल सर्जन, पानीपत
पिछले वर्ष में मरीजों के आंकड़े
साल- मरीज
2020- 274
2021- 287
2022- 296
2023- अब तक 47