फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six months after the construction of the road on Kutani Road, the construction of the sewer was remembered.

Panipat News: कुटानी रोड पर सड़क निर्माण के छह महीने बाद याद आया सीवर का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Six months after the construction of the road on Kutani Road, the construction of the sewer was remembered.
कूटानी रोड पर चल रहा नाला निर्माण कार्य। संवाद
फोटो-13
विज्ञापन

-सड़क को उखाड़कर किया जा रहा नाले का निर्माण, लोग परेशान
-साथ लगते स्कूल में बच्चों का वहां से पैदल गुजरना भी हुआ दूभर
-कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी नहीं हुआ है कोई समाधान
-टूटी हुई सड़क से गुजरते समय बाइक सवार गिरकर हो रहे चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कुटानी रोड पर सड़क को बने हुए छह महीने हो जाने के बाद निगम कर्मचारियों को सीवर निर्माण का कार्य याद आ गया। इसके बाद उन्होंने सिर्फ छह महीने पहले बनी सड़क को उखाड़कर सीवर निर्माण का कार्य शुरू किया है। ऐसे में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में बच्चों को गहरे गड्ढों से भरी सड़क से होकर जाना पड़ता है। निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए निगम कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार शिकायत दी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। साथ ही टूटी हुई सड़क से गुजरते समय बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नवीन, विकास और राजेंद्र ने बताया कि करीब छह महीने पहले ही सड़क बनाया गया था। इसके निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निगम अधिकारियों को सीवर निर्माण का कार्य याद आ गया और उन्होंने सड़क को उखाड़ कर सीवर निर्माण कार्य शुरू किया है। इससे आमजन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही बाइक सवार और अन्य वाहन चालकों को हादसों का खतरा सताता है। कई बार उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की शिकायत दी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
कुटानी रोड पर सीवर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी को कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए है। आमजन को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
कोमल सैनी, मेयर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed