फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six members selected in CA Association, Swati and Jeet left out

Panipat News: सीए एसोसिएशन में छह सदस्य चयनित, स्वाति और जीत हुए बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Six members selected in CA Association, Swati and Jeet left out
पानीपत। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की पानीपत ब्रांच के अगले कार्यकाल को लेकर सोमवार को मतों की गणना की गई। एसोसिएशन में छह सदस्यों को चुना गया। सबसे कम वोट मिलने पर स्वाति गर्ग मित्तल और जीत रेवड़ी पदाधिकारी की दौड़ से बाहर हो गए। नई कार्यकारिणी 28 फरवरी को अपना कार्यभार संभालेगी।
विज्ञापन


दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की पानीपत ब्रांच का शनिवार को मतदान किया गया था। 872 में से 557 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया था। सोमवार को नोएडा में इनकी गिनती की गई। इनमें तीन वोट रद्द हो गई। सीए भूपेंद्र दीक्षित, सीए जितेंद्र बांगा, दीपक गोयल, सोनू गोयल, रजनी गोयल व कंवरजीत सिंह अधिक वोट लेकर आगे आए। स्वाति गर्ग मित्तल और जीत रेवड़ी को सबसे कम वोट मिले। ऐसे में आठ में सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले छह को सदस्य घोषित किया गया। ब्रांच के चेयरमैन सीए जगदीश धमीजा ने बताया कि 2025 से 2029 तक के लिए ये छह पद तय करेंगे। इनकी रजामंदी के आधार पर पद दिए जाएंगे। इनको 28 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी। एसोसिएशन सीए और नए सीए को लेकर काम करती है। इसमें सेमिनार और अन्य कार्यक्रम किए जाते हैं। इनमें लेखा से संबंधित बदलाव व अन्य सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया जाता है।
विज्ञापन




इनको इतने वोट मिले

नाम वोट (प्राप्त)



सोनू गोयल 95

जितेंद्र बांगा 94



कंवरजीत सिंह 89

दीपक गोयल 73



भूपेंद्र दीक्षित 65

रजनी गोयल 51



जीत रेवड़ी 47

स्वाति गर्ग मित्तल 40



कुल 554
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed